टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

CLAT 2026: श्रीगंगानगर की गीताली गुप्ता ने की ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल

CLAT 2026 Topper Geetali Gupta Secures All India Rank 1, Brings Pride to Rajasthan

श्रीगंगानगर, जयपुर। मेहनत, अनुशासन और स्पष्ट लक्ष्य जब एक साथ मिलते हैं, तो असाधारण सफलता तय हो जाती है.राजस्थान के श्रीगंगानगर जिले की गीताली गुप्ता ने इस बात को सच कर दिखाया है।

मंगलवार देर शाम जारी हुए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) 2026) में गीताली ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर इतिहास रच दिया है.

112.75 अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर रही गीताली ने राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है।गीताली नोजगे पब्लिक स्कूल की कक्षा 12वीं (आर्ट्स) की छात्रा हैं.

देशभर में कानून की पढ़ाई के लिए आयोजित होने वाली सबसे प्रतिष्ठित प्रवेश परीक्षाओं में से एक CLAT में पहला स्थान प्राप्त करने पर गीताली ने देश के किसी भी नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) में पांच वर्षीय स्नातक विधि पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए योग्यता हासिल कर ली हैं.

मंगलवार शाम कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (CNLUs) ने CLAT 2026 का परिणाम घोषित किया.

इस वर्ष CLAT परीक्षा में देशभर से करीब 70 हजार से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। इतनी बड़ी प्रतिस्पर्धा में पहला स्थान हासिल करना अपने-आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।

गीताली की इस शानदार सफलता पर नोजगे पब्लिक स्कूल में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।

गीताली गुप्ता शहर के ऋद्धि-सिद्धि तृतीय क्षेत्र की निवासी जगदीश कुमार गुप्ता की पुत्री हैं, जबकि उनकी माता भारती गुप्ता तहसील में सूचना सहायक के पद पर कार्यरत हैं.

CLAT 2026 से जुड़ी अहम जानकारी

CLAT 2026 की परीक्षा 7 दिसंबर 2025 को देश के 25 राज्यों और 4 केंद्र शासित प्रदेशों में बनाए गए 126 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी.

यह परीक्षा राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) और अन्य प्रतिष्ठित लॉ कॉलेजों में UG और PG पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाती है.

इस वर्ष परीक्षा में लगभग 96 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई, जो उम्मीदवारों की गंभीरता और बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दर्शाती है.

सबसे अधिक लोकप्रिय