टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

CM भजनलाल शर्मा कल करेंगे Rajasthan Highcourt जोधपुर में BCR की नई बिल्डिंग का उद्घाटन, Supreme Court और Highcourt जज रहेंगे मौजूद

Rajasthan Bar Council Election 2026: 181 Lawyers File Nominations in 4 Days, Voting on April 22

जोधपुर, 1 नवंबर

Rajasthan Highcourt मुख्यपीठ जोधपुर परिसर में स्थित बार काउंसिल ऑफ राजस्थान (Bar Council of Rajasthan) की नई बिल्डिंग का उद्घाटन कल यानी रविवार दोपहर 12 बजे किया जाएगा।

प्रदेश के करीब सवा लाख अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधाओं और सशक्त कार्य-परिवेश से युक्त इस नवनिर्मित भवन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे।

उद्घाटन समारोह में Supreme Court के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विजय बिश्नोई विशिष्ट अतिथि (Guests of Honour) के रूप में शामिल होंगे।

Rajasthan Highcourt के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा समारोह की अध्यक्षता करेंगे।

इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में राज्य के विधि मंत्री जोगाराम पटेल, हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस पी.एस. भाटी, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के चेयरमैन मनन कुमार मिश्रा, राज्य के महाधिवक्ता राजेंद्र प्रसाद, और अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल भारत व्यास शामिल होंगे।

Bar Council of Rajasthan के चेयरमैन भुवनेश शर्मा सहित राजस्थान बार काउंसिल के सभी सदस्य उद्घाटन समारोह की तैयारियों में जुटे हैं।

Bar Council of Rajastha के इस नवनिर्मित भवन का निर्माण अधिवक्ताओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है, जिसमें आधुनिकता के साथ ही सेमिनार हॉल और प्रशासनिक कार्यालयों की व्यवस्था की गई है।

उद्घाटन समारोह में राज्यभर के वरिष्ठ अधिवक्ता, न्यायिक अधिकारी और बार एसोसिएशनों के प्रतिनिधि भी बड़ी संख्या में शामिल होंगे।

सबसे अधिक लोकप्रिय