टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

क्रिमिनल लॉ जजमेंट्स 2024-25 का पांचवां संस्करण लॉन्च, सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के 350 अहम फैसलों का संकलन

Criminal Law Judgments 2024–25 Released: Compilation of 350 Supreme Court and Rajasthan High Court Decisions

जयपुर। आपराधिक कानून के क्षेत्र में काम करने वाले अधिवक्ताओं, न्यायिक अधिकारियों और कानून के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण संदर्भ पुस्तक “क्रिमिनल लॉ जजमेंट्स 2024–25” का पांचवां संस्करण जारी किया गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने शनिवार को इस पुस्तक का विमोचन किया.

विमोचन के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा मौजूद रहें.

इस पुस्तक में संस्करण के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के जज जस्टिस समीर जैन और जस्टिस अनिल कुमार उपमन ने प्रस्तावना (Foreword) लिखी है.

इस संस्करण में सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के 350 महत्वपूर्ण आपराधिक मामलों के फैसलों के सार को एक ही स्थान पर संकलित किया गया है, जिससे विधि समुदाय को प्रमुख न्यायिक निर्णयों तक आसान और व्यवस्थित पहुंच मिल सकेगी।

इसका प्रकाशन राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर (RHCBA) के संरक्षण में किया गया है, जो इसे और भी प्रतिष्ठित बनाता है।

इस संस्करण में सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा दिए गए कई महत्वपूर्ण फैसलों को शामिल किया गया है, जो आपराधिक कानून की व्याख्या और न्यायिक दृष्टिकोण को समझने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

अधिवक्ता मोहित खंडेलवाल का कहना है कि आज के समय में न्यायालयों के फैसलों की संख्या लगातार बढ़ रही है और सभी फैसलों को विस्तार से पढ़ पाना हर अधिवक्ता या छात्र के लिए संभव नहीं होता। ऐसे में महत्वपूर्ण निर्णयों के सार का संकलन कानून के पेशे से जुड़े लोगों के लिए बेहद उपयोगी साबित होता है।

सबसे अधिक लोकप्रिय