विदेशी आर्बिट्रल अवॉर्ड के प्रवर्तन में न्यायिक संयम पर होगा मंथन, राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में जुटेंगे कानून और आर्बिट्रेशन क्षेत्र के दिग्गज
जयपुर। देश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस बी आर गवई एक दिन के दौरे पर आज जयपुर पहुंच रहे हैं. पूर्व सीजेआई जयपुर में आयोजित होने वाले यशराज सामंत मेमोरियल एनुअल आर्बिट्रेशन लेक्चर 2026 का उद्घाटन करेंगे.
झालाना स्थित राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर के मिनी ऑडिटोरियम-2 में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्य न्यायाधीश प्रेसिडेंशियल एड्रेस देंगे।
कार्यक्रम का आगाज शाम 4 बजे से शुरू होगा। कार्यक्रम संयोजक एडवोकेट युवराज सांवत के अनुसार
“The Sovereign Duty of Non-Interference: Judicial Restraint in Enforcing Foreign Arbitral Awards”।
विषय पर आयोजित इस कार्यक्रम के माध्यम से विदेशी आर्बिट्रल अवॉर्ड को लागू करने के दौरान न्यायपालिका के हस्तक्षेप की सीमाओं और न्यायिक संयम की आवश्यकता पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

5 बजे जस्टिस गवई का संबोधन
कार्यक्रम की शुरुआत शाम 4 बजे विशिष्ट अतिथियों और मेहमानों के स्वागत के साथ होगी। इसके बाद कार्यक्रम का क्रम इस प्रकार रहेगा—
4:00 बजे: विशिष्ट अतिथियों एवं मेहमानों का स्वागत
4:15 बजे: वेबसाइट और Book of Testimonials का लॉन्च
4:30 बजे: गेस्ट ऑफ ऑनर का संबोधन
4:45 बजे: स्पेशल गेस्ट का संबोधन
5:00 बजे: पूर्व CJI जस्टिस भूषण आर. गवई का प्रेसिडेंशियल एड्रेस
6:00 बजे: समापन टिप्पणी एवं धन्यवाद ज्ञापन
