टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Rajasthan Highcourt: त्यौहारों के बीच भी हाईकोर्ट जवानों ने दिखाई जिम्मेदारी की मिसाल, देखिए खास तस्वीरें…

RAJASTHAN HIGHCOURT

जयपुर, 23 अक्टूबर:

दीपावली के मौके पर पर जहां पूरे प्रदेश में लोग रोशनी और उल्लास के साथ त्यौहार मना रहे थे, वहीं Rajasthan Highcourt की सुरक्षा में तैनात जवानों ने पूरी जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी निभाई.

Rajasthan Highcourt में फिलहाल दीवाली अवकाश चल रहे हैं जो आगामी 26 अक्टूबर तक हैं. ऐसे में इन जवानों ने त्यौहार के बावजूद सुरक्षा में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती और दीवाली पर मुश्तैदी के साथ सुरक्षा व्यवस्था में जुटे है.

दीपावली के चलते Rajasthan Highcourt परिसर के मुख्य द्वारों, नए भवन और पार्किंग क्षेत्रों में अतिरिक्त जाब्ता लगाया गया.

करीब पांच दर्जन से अधिक जवानों ने उच्च सतर्कता के साथ सुरक्षा का जिम्मा संभाला। इसमें राजस्थान पुलिस, बॉर्डर होम गार्ड्स और सिविल डिफेंस के जवान शामिल थे।

Rajasthan Highcourt चौकी इंचार्ज सुमेर सिंह के अनुसार हाईकोर्ट रजिस्ट्रार प्रशासन के निर्देशों की पालना करते हुए विशेष सुरक्षा दस्ते और स्पेशल फायर फाइटर्स ने भी सुरक्षा की जिम्मेदारी निभाई.

हाल ही में हुई आगजनी की घटनाओं को ध्यान में रखते हुए परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति की गहन जांच की जा रही हैं

साथ ही वाहनों की सघन तलाशी भी की गई और CCTV कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी रखी जार रही हैं.

Rajasthan Highcourt की सुरक्षा में ​तैनात जवानों में महावीर प्रसाद, बनवारी लाल, वीरेंद्र सिंह, भाषेश कुमार, ममतेश, दिनेश कुमार, बाबूलाल, वंदना, मंगल सिंह, रामभजन, धर्मपाल, गोपाल, रामधन, ज्वाला प्रसाद सहित अन्य जवानों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी निभाई।

हाईकोर्ट प्रशासन ने भी जवानों की सतर्कता और सेवा भावना की सराहना की।

सबसे अधिक लोकप्रिय