नई दिल्ली। राजस्थान की जोजरी, बांडी और लूणी नदियों में प्रदूषण से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट में आज सुनवाई जारी है।
मामले की सुनवाई जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की पीठ कर रही है।
सुप्रीम कोर्ट ने मीडीया रिपोर्ट के आधार पर प्रसंज्ञान लेते हुए In Re: 2 Million Lives At Risk, Contamination in Jojari River, Rajastha नाम से जनहित याचिका दायर की थी.
आज सरकार पेश करेगी जवाब
राजस्थान सरकार आज अपना जवाब पेश करेगी. इससे पहले सुप्रीम कोर्ट ने 7 अगस्त को राजस्थान में जोजरी-बांडी-लूणी नदी तंत्र के प्रदूषण से निपटने के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में इंटीग्रेटेड कोऑर्डिनेशन ग्रुप बनाने, नदी संरक्षण के लिए रिवर कमीशन/रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी गठित करने और व्यापक समाधान योजना तैयार करने सहित कई आदेश दिए थे।
आज की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पहले दिए गए निर्देशों के अनुपालन, नदी प्रदूषण रोकने के लिए तैयार की गई कार्ययोजना और राज्य सरकार की ओर से उठाए गए कदमों पर आगे की स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
जोजरी नदी प्रदूषण मामले में सुप्रीम कोर्ट लगातार निगरानी कर रहा है और मामला केवल प्रदूषण फैलाने वाली औद्योगिक इकाइयों तक सीमित नहीं है।
इसमें नदी संरक्षण, औद्योगिक अपशिष्ट, भूजल, नदी क्षेत्र में निर्माण और विभिन्न सरकारी विभागों के बीच समन्वय जैसे व्यापक मुद्दे भी शामिल हैं।