जोधपुर, 29 अक्टूबर
दिल्ली हाईकोर्ट से तबादले के जरिए दूसरी बार Rajasthan Highcourt में जज नियुक्त हुए JUSTICE ARUN MONGA ने आज पद एवं गोपनियता की शपथ ली.
Rajasthan Highcourt की जोधपुर मुख्यपीठ में आयोजित हुए शपथग्रहण समारोह में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने जस्टिस अरूण मोंगा को पद एवं गोपनियता की शपथ दिलायेंगे.
मुख्य न्यायाधीश कोर्ट रूम में सुबह 10 बजे आयोजित हुए इस समारोह में Rajasthan Highcourt जोधपुर के सभी सिटिंग जज, न्यायिक अधिकारी, अधिवक्ता और जजों के परिजन मौजूद रहें.

वही जयपुर पीठ में वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए शपथग्रहण समारोह में हाईकोर्ट जज सहित अधिवक्ता शामिल हुए.
दिल्ली हाईकोर्ट से तबादले के बाद राजस्थान हाईकोर्ट आए JUSTICE ARUN MONGA का Rajasthan Highcourt में ये दूसरा शपथग्रहण समारोह हैं.
शपथ ग्रहण के बाद Rajasthan Highcourt में जजों की संख्या कुल 40 हो जाएगी.
कभी शिक्षक भी रहे…
JUSTICE ARUN MONGA का जन्म 21 दिसंबर 1968 को पंजाब में हुआ।
उन्होंने पंजाब में अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की, जहाँ उनके पिता न्यायिक अधिकारी के रूप में कार्यरत थे और बाद में सुपीरियर ज्यूडिशियल सर्विस से सेवानिवृत्त हुए।
JUSTICE ARUN MONGA ने डी.ए.वी. कॉलेज, चंडीगढ़ से बी.एससी. की डिग्री प्रथम श्रेणी में प्राप्त की और कॉलेज कलर से सम्मानित हुए। इसके बाद उन्होंने पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ से लॉ की डिग्री हासिल की।
वकालत में आने से JUSTICE ARUN MONGA ने एक शिक्षक की भूमिका में भी कार्य किया। लॉ की पढ़ाई के दौरान उन्होंने कुछ समय तक चंडीगढ़ के एक स्कूल में रसायन विज्ञान पढ़ाया।
बार काउंसिल में पंजीकृत होने के बाद वर्ष 1991 में उन्होंने चंडीगढ़ हाईकोर्ट में प्रथम पीढ़ी के वकील के रूप में अपने करियर की शुरुआत की।
वर्ष 1997-98 में उन्होंने दिल्ली में वकालत शुरू की और करीब 20 वर्ष तक प्रैक्टिस करते रहे।
3 माह 10 दिन में दूसरी शपथ
अक्टूबर 2018 में उन्हें पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में जज के रूप में नियुक्त किया गया।
1 नवंबर 2023 को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका तबादला पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट में किया।
हाल ही में Rajasthan Highcourt से तबादले के बाद 21 जुलाई 2025 को जस्टिस अरुण मोंगा दिल्ली हाईकोर्ट के जज के रूप में नियुक्त हुए।
तीन माह से भी कम समय में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने उनका दुबारा Rajasthan Highcourt में तबादला किया।
केन्द्र की मंजूरी के साथ ही JUSTICE ARUN MONGA ने मात्र 3 माह 10 दिन के भीतर आज दुसरी बार राजस्थान हाईकोर्ट में जज के रूप में शपथ ली.