टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

अदालतों से बाहर अधिवक्ताओं ने दिखाया क्रिकेट में हुनर, एलएलबी बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता में पहुंचे हाईकोर्ट जज

जयपुर, 13 सितंबर

एक्टेस लेजिट की एएलबी बॉक्स क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे सीजन के तहत बॉक्स क्रिकेट के मैचो का दौर जारी हैं.

इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के 350 से अधिक अधिवक्ता भाग ले रहे हैं.

प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह 11 बजे राजस्थान हाईकोर्ट के सीनियर मोस्ट जज जस्टिस एस पी शर्मा ने बल्लेबाजी कर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन किया.

वही खिलाड़ियो का उत्साह बढाने के लिए राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस आनंद शर्मा और जस्टिस मनीष शर्मा भी पहुंचे.

दोनो जजों ने अधिवक्ता खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हे पुरस्कार भी प्रदान किए.

इस मौके पर जस्टिस मनीष शर्मा ने खिलाड़ियो को संबोधित भी किया.

वर्ष 2024 से शुरू हुई यह प्रतियोगिता में केवल राजस्थान भर के अधिवक्ता शामिल होते हैं, पहले सत्र की सफलता के बाद ये दूसरे सीजन की प्रतियोगिता आयोजित कि जा रही हैं.

सुबह से शुरू हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल मैच देर रात 10 बजे आयोजित किये जायेगे.

सबसे अधिक लोकप्रिय