टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जयपुर के एडवोकेट शशांक अग्रवाल बने एनएलयू जोधपुर एलुमनाई एसोसिएशन के उपाध्यक्ष-शोहित चौधरी अध्यक्ष,

NLUJAA Election 2026: Shohit Chaudhry Elected President in First-Ever Contested Election

जोधपुर। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी जोधपुर एलुमनाई एसोसिएशन (NLUJAA) के गवर्निंग बॉडी के पहले contested चुनाव के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।

एसोसिएशन के गठन के करीब एक दशक के इतिहास में यह पहली बार है जब पदाधिकारियों के चयन के लिए चुनावी मुकाबला हुआ।

अब तक इस एसोसिएशन में पदाधिकारियों का चुनाव निर्विरोध या सर्वसम्मति से ही होता रहा हैं. इस बार सभी पदों पर एक से अधिक प्रत्याशी होने पर पहली बार चुनाव करवाया गया.

26 और 27 सितंबर 2026 को Hoopstr के माध्यम से पूरी चुनाव प्रक्रिया ऑनलाइन आयोजित की गई, जिसमें कुल 904 मतदाताओं ने मतदान का प्रयोग किया. चुनाव परिणाम निर्वाचन समिति द्वारा घोषित किए गए।

जयपुर के शशांक अग्रवाल बने उपाध्यक्ष

राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता शशांक अग्रवाल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष चुने गए हैं.

उपाध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में शशांक अग्रवाल को कुल 566 मत मिले, जबकि उनके प्रतिद्वद्वी राज झाबख को 290 मत प्राप्त हुए।

उपाध्यक्ष पद के लिए कुल 856 मत डाले गये थे लेकिन 48 मतों में कोई विकल्प नहीं चुना गया।

इसी तरह कोषाध्यक्ष पद पर आदित्य राज ने 494 मत हासिल कर जीत दर्ज की।

NLU Jodhpur Gold Medal Controversy Reaches Rajasthan High Court, Student Claims Medals Snatched Minutes Before Convocation

शोहित चौधरी बने अध्यक्ष

अध्यक्ष पद पर शोहित चौधरी ने 469 मत प्राप्त कर चुनाव जीता। उनके मुकाबले टी. सुंदर रामनाथन को 367 और इशिता दास को 49 मत मिले। अध्यक्ष पद के लिए 885 मत वैध रहे, जबकि 19 मतों में मत नहीं दिया गया।

छह कार्यकारिणी सदस्य भी निर्वाचित

कार्यकारिणी सदस्य के छह पदों पर नंदिनी कौशिक, देवेश कुमार, अली अमेरजी, पीयूष शर्मा, प्रचेत शर्मा और विजय देवड़ा निर्वाचित हुए।

नंदिनी कौशिक को 487, देवेश कुमार को 454, अली अमेरजी और पीयूष शर्मा को 401-401, जबकि प्रचेत शर्मा और विजय देवड़ा को 374-374 मत मिले।

सचिव और संयुक्त सचिव निर्विरोध निर्वाचित

निर्वाचन समिति के परिणाम पत्र के अनुसार आकाश सिंघवी को सचिव और केतन पॉल को संयुक्त सचिव पद पर पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया जा चुका था।

इस प्रकार नई गवर्निंग बॉडी में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और छह कार्यकारिणी सदस्यों सहित कुल 11 पदाधिकारी/सदस्य शामिल होंगे।

पहली बार चुनावी मुकाबले से बदला एसोसिएशन का इतिहास

NLUJAA की स्थापना के बाद लगभग 10 वर्षों तक गवर्निंग बॉडी के पदाधिकारी निर्विरोध या सर्वसम्मति से चुने जाते रहे।

इस बार पहली बार चुनावी मुकाबला हुआ, जिसे एसोसिएशन की लोकतांत्रिक यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव माना जा रहा है।

निर्वाचन समिति में अदिति भट्ट, अंकित विरमानी और मेहरुनिसा आनंद जेटली शामिल थीं। समिति ने चुनाव प्रक्रिया में सहयोग के लिए Hoopstr, सभी उम्मीदवारों और पूर्व छात्रों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

सबसे अधिक लोकप्रिय