जोधपुर/जयपुर। राजस्थान बार काउंसिल चुनावों को लेकर आज नामांकन का 5वां दिन है।
राजस्थान बार काउंसिल के कुल 25 सदस्यों के चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें से 23 सदस्य सीधे मतदान के जरिए चुने जाएंगे, वहीं 2 सदस्य सह-नामित होंगे।

बार काउंसिल के 23 सदस्यों के चुनाव के लिए सिर्फ 4 दिनों में 181 अधिवक्ताओं द्वारा नामांकन दाखिल किए जा चुके हैं।

रिटर्निंग अधिकारी वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. सचिन आचार्य नामांकन प्रक्रिया पर नजर बनाए हुए हैं।

आज नामांकन दाखिल करने का पांचवां दिन है, शनिवार को नामांकन दाखिल करने का अंतिम और छठा दिन रहेगा।

पहली बार राजस्थान बार काउंसिल में 5 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित हैं।

22 अप्रैल को इन सदस्यों के लिए प्रदेशभर के करीब 84 हजार से अधिक वकील मतदान करेंगे।

सिर्फ जयपुर रीजन में ही कुल 22 हजार से अधिक अधिवक्ता मतदान करेंगे।

29 और 30 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच (स्क्रूटनी) होगी, जिसके बाद 31 मार्च 2026 को प्रत्याशियों की प्रारंभिक सूची प्रकाशित की जाएगी।

नाम वापसी के बाद अंतिम प्रत्याशी सूची 2 अप्रैल को शाम 5 बजे के बाद जारी की जाएगी।

इन चुनावों में प्रदेशभर में 60 से अधिक महिला अधिवक्ता भी इस बार मैदान में हैं।

60 से अधिक महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें प्रमुख नाम शामिल हैं।

अधिवक्ता कल्याण योजनाएं, स्वास्थ्य बीमा और पेंशन, युवा वकीलों के लिए आर्थिक सहायता, न्यायालयों में बुनियादी सुविधाएं, पारदर्शिता और जवाबदेही सहित कई अहम मुद्दे हैं।

इन चुनावों के लिए निर्वर्तमान चेयरमैन भुवनेश शर्मा समेत एक दर्जन से अधिक मौजूदा सदस्य अब तक नामांकन दाखिल कर चुके हैं।
