टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में ई-लाइब्रेरी एवं टैक्समैन लाइब्रेरी का लोकार्पण

Rajasthan High Court Bar Association Jaipur Inaugurates Renovated E-Library and New Taxmann Library

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में ई-लाइब्रेरी एवं टैक्समैन लाइब्रेरी का लोकार्पण हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर में आज एक अहम कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहाँ नवीनीकृत स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय श्री प्रेम निधि जी अग्रवाल स्मृति ई-लाइब्रेरी एवं रिसर्च सेंटर और नई Taxmann Library का भव्य उद्घाटन किया गया।

अधिवक्ताओं की सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में इसे एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

टैक्समैन लाइब्रेरी का उद्घाटन

हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कार्यालय में तैयार की गई नई Taxmann Library का उद्घाटन वरिष्ठ अधिवक्ता विरेन्द्र अग्रवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता माधवमित्र, अतिरिक्त महाधिवक्ता बसंत सिंह छाबा, और अधिवक्ता मनीष कुमावत की मौजूदगी में किया गया।

बार एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू लाल शर्मा और महासचिव रमित पारीक ने बताया कि यह आधुनिक लाइब्रेरी अधिवक्ताओं को नवीनतम कानूनी साहित्य, डेटाबेस और डिजिटल सामग्री तक तेज़ व सटीक पहुंच प्रदान करेगी। इसके साथ ही यह युवा अधिवक्ताओं के लिए रिसर्च का एक मजबूत प्लेटफॉर्म भी बनेगी।

रिनोवेशन के बाद रिसर्च सेंटर का लोकार्पण

कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रहा—
Freedom Fighter Late Shri Prem Nidhi Ji Agarwal Memorial E-Library & Research Centre का लोकार्पण।

यह लाइब्रेरी वर्ष 2010 में वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र अग्रवाल और उनके परिवार द्वारा अधिवक्ताओं के उपयोग के लिए स्थापित की गई थी।

हाल ही में इसका संपूर्ण रिनोवेशन किया गया, जिसमें नए कंप्यूटर, डिजिटल संसाधन और आधुनिक अध्ययन सामग्री स्थापित की गई।

आज इस नवनिर्मित रूप का औपचारिक लोकार्पण किया गया, जिसमें वरिष्ठ अधिवक्ता वीरेंद्र अग्रवाल, महासचिव रमित पारीक और वरिष्ठ उपाध्यक्ष बाबू लाल शर्मा उपस्थित रहे।

डिजिटल संसाधनों का विस्तार

बार महासचिव रमित पारीक ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक समय में डिजिटल और विधिक शोध सुविधाओं का विस्तार न्यायिक गुणवत्ता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

उन्होंने बताया कि नई ई-लाइब्रेरी और टैक्समैन लाइब्रेरी अधिवक्ताओं की शोध क्षमता को मजबूती देगी और कानूनी कार्यों में दक्षता बढ़ाने का माध्यम बनेगी।

अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या रही मौजूद

उद्घाटन समारोह में अधिवक्ताओं की बड़ी संख्या उपस्थित रही। कार्यक्रम के बाद सभी अतिथियों और सदस्यों ने नयी ई-लाइब्रेरी और टैक्समैन लाइब्रेरी का अवलोकन किया।

इन लाइब्रेरियों में अत्याधुनिक डिजिटल संसाधन, ऑनलाइन जर्नल, विस्तृत विधिक डेटाबेस शांत व उन्नत अध्ययन कक्ष जैसी सुविधाएँ उपलब्ध कराई गई हैं।

सबसे अधिक लोकप्रिय