राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव सहित 17 पदों के लिए मतदान आज, बम धमकी के बीच कड़ी सुरक्षा में होंगे मतदान
राजस्थान हाईकोर्ट बार के 17 पदों पर कुल 66 अधिवक्ता प्रत्याशी मैदान में हैं वही कुल 5519 अधिवक्ता इन चुनावों में अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे.
राजस्थान हाईकोर्ट के सतीशचन्द्र सभागार में सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा.
चुनाव कराने के लिए करीब 200 से अधिक अधिवक्ताओं की चुनावी टीम बनाई है. वही राजस्थान हाईाकोर्ट के इतिहास में पहली बार 100 से अधिक महिला अधिवक्ता चुनावी टीम में शामिल कि गयी हैं.
राजस्थान हाईकोर्ट में बम की धमकी के बीच हो रहे इन चुनावों के लिए 22 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं वही सुरक्षा के लिए अतिरिक्ता जाब्ता लगाया गया हैं.
मतदान कक्ष के भीतर की गतिविधियों के लिए 3 LED लगाई गई है वही दिव्यांग-सीनियर व महिला अधिवक्ताओं के मतदान के लिए विशेष व्यवस्था की गई हैं.
गुरूवार को मतदान के बाद शुक्रवार, 12 दिसम्बर को सुबह 10 बजे से मतगणना शुरू होगी.
17 पदों पर 66 प्रत्याशी
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष सहित 17 पदों के लिए हो रहे इन चुनावों में 66 अधिवक्ता प्रत्याशी मैदान में हैं.
बार के अध्यक्ष पद के लिए 6, उपाध्यक्ष के 2 पदों के लिए 6, महासचिव पद के लिए 4, संयुक्त सचिव पद के लिए 11, कोषाध्यक्ष पद के लिए 6, सांस्कृतिक सचिव के लिए 3, पुस्तकालय सचिव पद के लिए 2, संयुक्त पुस्तकालय सचिव पद के लिए 2 और कार्यकारिणी के 8 पदों के लिए कुल 20 प्रत्याशी मैदान में हैं.
अध्यक्ष पद 6 अधिवक्ता
हाईकोर्ट बार के अध्यक्ष पद के लिए इस बार कुल 6 अधिवक्ता भाग्य आजमा रहे हैं. जिनमें एडवोकेट महेन्द्र शांडिल्य,अंशुमान सक्सेना,संगीता शर्मा, राजीव सोगरवाल,इन्द्रेश शर्मा और रामरूप मीणा शामिल हैं.
वही महासचिव पद पर 4 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं जिनमें दीपेश शर्मा, प्रमिला शर्मा, अशोक यादव और कैलाशचन्द्र पंचोली मैदान में हैं.
उपाध्यक्ष पद के 2 पदों पर इस बार 6 अधिवक्ता लड़ चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें एडवोकेट मनोज दीक्षित, श्वेता पारीक, अनुराग कलावटिया, टेकचंद शर्मा, सुनील शर्मा और शालिनी श्योरान शामिल हैं.
संयुक्त सचिव के पद पर कुल 11 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं जिनमें एडवोकेट सुनील त्यागी, संदीप माथुर, दिलीप सिंह सिनसिनवार, नवदीप सिंह, सुधीर यादव,परेश चौधरी, रघुनंदन शर्मा, खुर्शीद अहमद खान, हिमांशी मीणा, गजेन्द्र सिंह शेखावत और मोहम्मद जुबैर शामिल हैं.
सांस्कृतिक सचिव पद पर तीन अधिवक्ता उपासना आर्य, निधि सुवालका और डॉ. नितिका भार्गव चुनावी मैदान में हैं.
कोषाध्यक्ष के एक पद के लिए कुल 6 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं जिनमें एडवोकेट आयुष कुमार कटारा, गौरव शर्मा, प्रीति शर्मा, अंकित कृष्णन, चित्रालेखा और सचिन कुमार चुनाव मैदान में हैं.
पुस्तकालय सचिव के 1 पद पर एडवोकेअ बॉबी दत्ता और कृष्ण कुमार शर्मा मैदान में हैं.
पुस्तकालय सह-सचिव के 1 पद पर एडवोकेट शिवात्मा कुमार टाक और प्रज्ञा पांडे मैदान में हैं.
कार्यकारिणी के 8 पदों पर 20 प्रत्याशी
राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन जयपुर की कार्यकारिणी के 8 पदों पर 20 अधिवक्ता चुनावी मैदान में हैं. इनमें अधिवक्ता राजेश कुमार शर्मा, गिरिराज प्रसाद शर्मा, रोडमल जैन, सांवर मल ओला, अनुश्री अग्रवाल, चन्द्रकांत चौहान, देवेश सिंह, शुभम जैन, अजयसिंह राजावत, नरेन्द्र पारीक, जलय सिंह, अर्पण कुमार शर्मा, कुलदीप शर्मा, देवेंद्र शर्मा, दुष्यंत सिंह नरूका, मुकेश कुमार, चौधरी जमिला खान, सौरभ तिवारी, विष्णु कुमार शर्मा और सुरेश कुमार शामिल हैं.