टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

21 मीटर ऊंचे डोम पर मंडराते खतरे के बीच हाईकोर्ट का बड़ा कदम, डीजी समेत अधिकारियों ने किया नए भवन का निरीक्षण

Rajasthan High Court Dome Safety Concern: DG and Officials Inspect Jodhpur High Court Building

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ के नए भवन में सामने आई संरचनात्मक खामियों और करीब 21 मीटर ऊंचे डोम की सुरक्षा को लेकर चल रही गंभीर सुनवाई के बाद सोमवार को राज्य के वरिष्ठ अधिकारी हाईकोर्ट परिसर का निरीक्षण करने पहुंचे।

हाईकोर्ट के निर्देश पर अधिकारियों ने मौजूदा डोम के साथ-साथ भवन में चल रहे मरम्मत और संरचनात्मक सुधार कार्यों का भी जायजा लिया।

राजस्थान हाईकोर्ट में नए भवन की संरचनात्मक सुरक्षा को लेकर लगातार सुनवाई जारी है।

जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी की खंडपीठ इस गंभीर मामले की सुनवाई कर रही है।

सुनवाई के दौरान अदालत ने संबंधित अधिकारियों और विशेषज्ञों को केवल दस्तावेजों और रिपोर्टों तक सीमित रहने के बजाय मौके पर जाकर वास्तविक स्थिति का निरीक्षण करने के निर्देश दिए थे।

राज्य के महाधिवक्ता के साथ अधिकारियों ने किया निरीक्षण

हाईकोर्ट के आदेश के बाद राज्य के महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद सहित प्रशासनिक अधिकारी और संबंधित विशेषज्ञ हाईकोर्ट परिसर पहुंचे।

अधिकारियों ने डोम की मौजूदा स्थिति, भवन की संरचनात्मक मजबूती और वहां चल रहे मरम्मत कार्यों का निरीक्षण किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तकनीकी विशेषज्ञों की राय को भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सबसे अधिक लोकप्रिय