टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में स्वतंत्रता दिवस समारोह, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने किया ध्वजारोहण

Rajasthan High Court Jaipur Bench Marks 79th Independence Day with Grand Flag Hoisting Ceremony

जयपुर। देश के 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में शनिवार को गरिमामय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया।

समारोह में न्यायिक गरिमा के साथ देशभक्ति और राष्ट्रीय गौरव का माहौल नजर आया।

समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

इससे पहले उन्होंने तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ पूरा परिसर देशभक्ति के भाव से गूंज उठा।

समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायाधीश जस्टिस इन्द्रजीत सिंह, जस्टिस महेन्द्र गोयल और जस्टिस सुधेश बंसल सहित हाईकोर्ट के सभी सिटिंग जज मौजूद रहे।

इसके अलावा कई पूर्व न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता तथा राजस्थान हाईकोर्ट रजिस्ट्री के अधिकारी और कर्मचारी भी समारोह में शामिल हुए।

स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान न्यायपालिका से जुड़े सभी लोगों ने देश की स्वतंत्रता, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

हाईकोर्ट परिसर में आयोजित इस समारोह ने न्यायपालिका की संवैधानिक जिम्मेदारियों और राष्ट्र के प्रति उसके दायित्वों को भी रेखांकित किया।

समारोह में मौजूद न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं और हाईकोर्ट कर्मचारियों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं और देश की एकता, अखंडता एवं संवैधानिक मूल्यों को मजबूत बनाए रखने का संकल्प लिया।

सबसे अधिक लोकप्रिय