टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट में जॉब से जुड़ी तीन बड़ी अपडेट:

Rajasthan High Court Job Update: Latest Recruitment and Exam Developments

स्टेनोग्राफर भर्ती: नए अभ्यर्थियों को इंटरव्यू का मौका

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी/अंग्रेज़ी) और स्टेनोग्राफर ग्रेड-II (हिंदी) भर्ती से संबंधित एक महत्वपूर्ण सूचना जारी की है।

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी सूचना के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती में पहले चयनित कुछ अभ्यर्थियों के कार्यग्रहण (Joining) नहीं करने के कारण, अब कुछ नए अभ्यर्थियों को अस्थायी रूप से इंटरव्यू के लिए योग्य माना गया है।

इन अभ्यर्थियों का इंटरव्यू और दस्तावेज़ सत्यापन के लिए 03 फरवरी 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे रजिस्ट्रार (परीक्षा), राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर कार्यालय में बुलाया गया हैं.

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई अभ्यर्थी मूल दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं करता या तय समय पर उपस्थित नहीं होता, तो उसकी उम्मीदवारी स्वतः निरस्त कर दी जाएगी।

इंटरव्यू के लिए कॉल-लेटर डाक और ई-मेल दोनों माध्यमों से भेजे गए हैं.

टाइपिंग टेस्ट मामला: आदेशों की पालना में बड़ी सूची जारी

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट को सूची जारी की हैं .

राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार सुप्रीम कोर्ट और राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व आदेशों की पालना में सैकड़ों याचिकाकर्ताओं को कंप्यूटर आधारित टाइपिंग टेस्ट में अस्थायी रूप से शामिल होने की अनुमति दी गई है।

यह आदेश सिविल अपील संख्या 14112/2024 और उससे जुड़े मामलों में पारित आदेशो की पालना में जारी किया गया है। नोटिस में बड़ी संख्या में रोल नंबर जारी किए गए हैं, जिन्हें टाइपिंग टेस्ट में बैठने की अनुमति दी गई है।

हालांकि, हाईकोर्ट ने यह भी स्पष्ट किया है कि टेस्ट की तिथि, समय और स्थान की विस्तृत जानकारी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड की जाएगी.

इसके लिए अभ्यर्थियों को नियमित रूप से वेबसाइट देखने के निर्देश दिए गए हैं।

यह सूची कई लंबित रिट याचिकाओं से संबंधित है, जिनमें भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और अवसर देने की मांग की गई थी

राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी कि गयी सूचना और सूची आप यहां देख सकते हैं.

लीगल रिसर्चर भर्ती: कोई अभ्यर्थी उपयुक्त नहीं

जयपुर । राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार जस्टिस रवि चिरानिया के साथ संविदा आधार पर लीगल रिसर्चर की नियुक्ति के लिए आयोजित व्यक्तिगत साक्षात्कार के बाद किसी भी अभ्यर्थी को उपयुक्त नहीं पाया गया।

यह इंटरव्यू 8 और 9 जनवरी 2026 को आयोजित किए गए थे, जो कि संक्षिप्त विज्ञापन संख्या RHC/Exam Cell/LR/2025/4214 दिनांक 02 दिसंबर 2025 के तहत किया गया था।

हाईकोर्ट द्वारा जारी किए गए परिणाम में स्पष्ट शब्दों में लिखा गया है— “None found suitable”।

रजिस्ट्रार परीक्षा की ओर से जारी किए गए इस परिणाम ये यह स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल इस पद पर कोई नियुक्ति नहीं की जाएगी

सबसे अधिक लोकप्रिय