टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

ब्रेकिंग: ACJ विवाद पर जोधपुर मुख्यपीठ में वकीलों की अहम बैठक शुरू, हाईकोर्ट पहुंचे अधिवक्ताओं से तुरंत लाइब्रेरी पहुंचने की अपील

Breaking: Jodhpur Bar Announces Boycott of All Rajasthan High Court Benches Till Sunday

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (एसीजे) को लेकर चल रहे विवाद के बीच अब जोधपुर मुख्यपीठ में अधिवक्ताओं की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में दोनों बार एसोसिएशनों की वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अहम बैठक शुरू हो गई है।

बैठक हाईकोर्ट परिसर स्थित लाइब्रेरी में आयोजित की जा रही है, जहां दोनों हाईकोर्ट बार लॉयर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ अधिवक्ता पहुंच रहे हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप सिंह उदावत सहित बार के पदाधिकारी भी बैठक में पहुंच चुके हैं।

सूत्रों के अनुसार, बैठक में मौजूदा न्यायिक घटनाक्रम और आगे की रणनीति पर विस्तार से विचार-विमर्श किया जाएगा।

बैठक शुरू होने के साथ ही हाईकोर्ट पहुंचे अधिवक्ताओं से तुरंत लाइब्रेरी में पहुंचने की अपील भी की गई है।

जस्टिस संदीप मेहता के पत्रों के बाद से गरमाया है मामला

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता के पत्र सार्वजनिक होने के बाद से राजस्थान की न्यायपालिका और अधिवक्ता समुदाय में लगातार हलचल बनी हुई है।

इस मामले को लेकर अलग-अलग बार एसोसिएशन अपनी बैठकों के जरिए स्थिति पर विचार कर रही हैं।

इसी क्रम में आज राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़ी तीनों प्रमुख बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक भी प्रस्तावित है।

संयुक्त बैठक से पहले जोधपुर की दोनों बार एसोसिएशन अपने वरिष्ठ सदस्यों के साथ अलग से बैठक कर साझा रणनीति और आगे के रुख पर विचार कर रही हैं।

संयुक्त बैठक से पहले रणनीति तय करने की कोशिश

जोधपुर मुख्यपीठ में हो रही इस बैठक को आज होने वाली संयुक्त बैठक से पहले बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अ

धिवक्ता समुदाय की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि दोनों बार एसोसिएशन मौजूदा विवाद और कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से जुड़े मुद्दे पर क्या रुख अपनाती हैं।

फिलहाल, बैठक शुरू हो चुकी है और इसके बाद होने वाली चर्चाओं तथा फैसलों पर राजस्थान की न्यायपालिका और बार जगत की नजरें टिकी हुई हैं।

जयपुर पीठ में भी विरोध जारी, एसीजे की कोर्ट के बाहर वकीलों का धरना

दूसरी ओर, राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में भी अधिवक्ताओं का विरोध प्रदर्शन लगातार जारी है। वकील कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश की कोर्ट के बाहर धरना देकर अपना विरोध दर्ज करा रहे हैं।

राजस्थान हाईकोर्ट से जुड़े मौजूदा विवाद के बीच जयपुर और जोधपुर—दोनों जगह अधिवक्ताओं की गतिविधियां तेज हो गई हैं।

जहां जोधपुर मुख्यपीठ में दोनों बार एसोसिएशनों की वरिष्ठ अधिवक्ताओं के साथ अहम बैठक चल रही है, वहीं जयपुर पीठ में वकीलों का धरना और विरोध प्रदर्शन जारी है।

एक तरफ रणनीति बनाने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है तो दूसरी तरफ अदालत परिसर में विरोध प्रदर्शन जारी है।

ऐसे में आज होने वाली तीनों बार एसोसिएशनों की संयुक्त बैठक पर पूरे राजस्थान के कानूनी जगत की नजरें टिकी हुई हैं।

सबसे अधिक लोकप्रिय