टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का शेड्यूल जारी, 28 अक्टूबर से शुरू होंगे शॉर्टहैंड और कंप्यूटर टेस्ट; 18,701 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Rajasthan High Court Rejects Man’s Plea to Produce Married Woman, Imposes ₹25,000 Fine

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने जिला अदालतों में स्टेनोग्राफर ग्रेड-III (हिंदी एवं अंग्रेजी) और जिला विधिक सेवा प्राधिकरणों (DLSA), जिनमें स्थायी लोक अदालतें (PLA) भी शामिल हैं, में स्टेनोग्राफर ग्रेड-II के पदों पर संयुक्त भर्ती-2026 के लिए शॉर्टहैंड टेस्ट और कंप्यूटर टेस्ट (स्पीड एवं एफिशिएंसी टेस्ट) का विस्तृत कार्यक्रम जारी कर दिया है।

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार परीक्षाएं 28 अक्टूबर से 3 नवंबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

हाईकोर्ट ने सोमवार देर रात जारी किए नोटिस में परीक्षा केंद्रों और अभ्यर्थियों के रोल नंबर के अनुसार तिथिवार एवं शिफ्टवार कार्यक्रम घोषित किया है।

हिंदी स्टेनोग्राफर की परीक्षा 28 अक्टूबर से 2 नवंबर तक तथा अंग्रेजी स्टेनोग्राफर की परीक्षा 2 और 3 नवंबर को आयोजित होगी।

जयपुर के दो केंद्रों पर होगी परीक्षा

राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी नोटिस के अनुसार परीक्षा जयपुर के कूकस स्थित दो केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

इनमें आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी का आर्य फर्स्ट ओल्ड कैंपस और आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग का मुख्य परिसर शामिल हैं।

परीक्षा केंद्रों का विवरण इस प्रकार है:

– आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड आईटी (आर्य फर्स्ट ओल्ड कैंपस): SP-42, RIICO इंडस्ट्रियल एरिया, कूकस, जयपुर-302028।

– आर्य कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग (ACE), मुख्य परिसर: SP-40, RIICO इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली रोड, कूकस, जयपुर-302028।

हिंदी स्टेनोग्राफर की परीक्षा का कार्यक्रम

हिंदी स्टेनोग्राफर के लिए जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित की जाएगी।

प्रथम शिफ्ट का रिपोर्टिंग समय सुबह 9:30 बजे और परीक्षा का समय सुबह 10 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक रहेगा।

द्वितीय शिफ्ट के अभ्यर्थियों को दोपहर 2:30 बजे रिपोर्ट करना होगा, जबकि परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा तिथि | शिफ्ट | रोल नंबर | अभ्यर्थियों की संख्या

28 अक्टूबर | द्वितीय | 70021–71434 | 1,414

29 अक्टूबर | प्रथम एवं द्वितीय | 71435–74262 | 2,828

30 अक्टूबर | प्रथम एवं द्वितीय | 74263–77090 | 2,828

31 अक्टूबर | प्रथम एवं द्वितीय | 77091–79918 | 2,828

1 नवंबर | प्रथम एवं द्वितीय | 79919–82746 | 2,828

2 नवंबर | प्रथम | 82747–83561 | 815

हाईकोर्ट के नोटिस में हिंदी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए कुल 13,541 अभ्यर्थियों की संख्या दर्ज की गई है।

अंग्रेजी स्टेनोग्राफर की परीक्षा 2 और 3 नवंबर को

अंग्रेजी स्टेनोग्राफर के अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा 2 नवंबर को शुरू होगी और 3 नवंबर को संपन्न होगी। इसके लिए भी प्रथम और द्वितीय शिफ्ट निर्धारित की गई हैं।

परीक्षा तिथि | शिफ्ट | रोल नंबर | अभ्यर्थियों की संख्या

2 नवंबर | प्रथम | 60301–60945 | 645

2 नवंबर | द्वितीय | 60946–62443 | 1,498

3 नवंबर | प्रथम | 62444–63941 | 1,498

3 नवंबर | द्वितीय | 63942–65460 | 1,519

नोटिस के अनुसार अंग्रेजी स्टेनोग्राफर परीक्षा के लिए कुल 5,160 अभ्यर्थी निर्धारित हैं।

हाईकोर्ट की अधिसूचना में हिंदी और अंग्रेजी स्टेनोग्राफर परीक्षाओं के लिए कुल 18,701 अभ्यर्थियों का उल्लेख किया गया है।

एडमिट कार्ड जारी, अभ्यर्थियों को स्वयं करना होगा डाउनलोड

राजस्थान हाईकोर्ट ने सोमवार को ही जारी एक अन्य नोटिस में स्पष्ट किया है कि स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड अपलोड कर दिए गए हैं।

अभ्यर्थी हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध “Admission Card” लिंक के माध्यम से अपनी यूजर आईडी, पासवर्ड और कैप्चा कोड दर्ज करके प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि एडमिट कार्ड अभ्यर्थियों को अलग से नहीं भेजे जाएंगे। ऐसे में सभी अभ्यर्थियों को अपना प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर उसका प्रिंट लेना होगा।

परीक्षा संबंधी निर्देशों का पालन अनिवार्य

हाईकोर्ट ने अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र में दिए गए निर्देशों के साथ-साथ आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए गए Instructions for Candidates का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से संबंधित नवीनतम जानकारी और किसी भी अतिरिक्त निर्देश के लिए राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट नियमित रूप से देखते रहें।

सबसे अधिक लोकप्रिय