टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में आज से रेगुलर अदालतों में सुनवाई, नया रोस्टर भी लागू

Rajasthan High Court Says Original Records Must Be Produced if Necessary for an Accused's Fair Defence

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा जयपुर पीठ में करेंगे न्यायिक कार्य

जयपुर/जोधपुर। एक माह के ग्रीष्मकालीन अवकाश के बाद राजस्थान हाईकोर्ट में आज से नियमित न्यायिक कार्यवाही शुरू हो गई हैं।

अवकाश समाप्त होने के साथ ही जोधपुर मुख्यपीठ और जयपुर खंडपीठ की सभी अदालतें नए रोस्टर के अनुसार आज से सुनवाई करेगी.

इसके साथ ही प्रदेशभर की अधीनस्थ अदालतों में भी नियमित रूप से न्यायिक कार्य प्रारंभ हो गया है।

अदालतों के समय में भी बदलाव

गीष्मकालीन अवकाश के बाद अब राजस्थान हाईकोर्ट सहित प्रदेशभर की अदालतों के समय में भी बदलाव किया गया हैं.

हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा निर्धारित समय के अनुसार अदालतों में प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक नियमित सुनवाई होगी।

इस दौरान दोपहर 1:00 बजे से 2:00 बजे तक भोजनावकाश रहेगा।

ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान केवल अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई की जा रही थी, जबकि आज से सभी सामान्य, लंबित और नए मामलों पर नियमित सुनवाई शुरू हो गई है।

नए रोस्टर के अनुसार सुनवाई

नए रोस्टर के अनुसार कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा जयपुर खंडपीठ में सुनवाई करेंगे.

राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में 18 न्यायाधीश तथा जयपुर खंडपीठ में 21 न्यायाधीश नियमित रूप से मामलों की सुनवाई करेंगे।

जयपुर पीठ में कुल 4 खंडपीठ (डिवीजन बेंच) और 13 एकलपीठ (सिंगल बेंच) का गठन किया गया है।

इन 13 एकलपीठों में से 7 एकलपीठ सिविल मामलों तथा 6 एकलपीठ आपराधिक (क्रिमिनल) मामलों की सुनवाई करेंगी।

वहीं विभिन्न खंडपीठों में अपीलों, जनहित याचिकाओं और अन्य महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई होगी।

जिला अदालतों में भी आज से सुनवाई

हाईकोर्ट के साथ-साथ प्रदेशभर की जिला एवं अधीनस्थ अदालतों में भी आज से नियमित न्यायिक कार्य शुरू हो गया है।

सभी जिला एवं सेशन न्यायालयों सहित अन्य न्यायालयों में सुबह 10 बजे से नियमित सुनवाई प्रारंभ हो गई है।

ग्रीष्मकालीन अवकाश समाप्त होने के बाद बड़ी संख्या में ऐसे मामले आज सूचीबद्ध किए गए हैं, जिनकी सुनवाई अवकाश के कारण लंबित थी।

ऐसे में अधिवक्ताओं, पक्षकारों और न्यायिक अधिकारियों की नियमित गतिविधियां फिर से पूरी तरह शुरू हो गई हैं।

अदालतें शुरू होने के साथ ही शुरू हुई चुनावी बिसात

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर में ग्रीष्म्कालीन अवकाश क बाद अब आज से रेगुलर अदालतें लगेगी.

इसके साथ ही आगामी हाईकोर्ट बार के चुनाव में अपना भाग्य आजमाने वाले प्रत्याशी आज से ही अपना चुनावी प्रचार आगाज कर रहे हैं.

कई अधिवकताओं ने बार के अलग अलग पदों के लिए सोशलमीडिया पर कैंपेन शुरू करते हुए अधिवक्ताओं को बधाई देना शुरू कर दिया हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय