टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

ब्रेकिंग: राजस्थान हाईकोर्ट में अवकाश के दिन विशेष सुनवाई जारी-जस्टिस अनुप कुमार ढंड की एकलपीठ का गठन

Rajasthan High Court: Special Bench to Hear Urgent Cases on Holiday at Jaipur Bench

केकड़ी और अलवर निकाय से जुड़े मामलो दो मामलो के लिए जस्टिस अनुप कुमार ढंड की एकलपीठ का गठन किया गया हैं.

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में अवकाश के बावजूद अर्जेंट मामलों की सुनवाई का सिलसिला लगातार जारी है।

जोधपुर मुख्यपीठ में रविवार को देर रात तक विशेष सुनवाई का दौर चलने के बाद अब जयपुर पीठ में भी अवकाश के दिन अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए विशेष एकलपीठ का गठन किया गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में चुनाव से जुड़ी एक याचिका दायर हुई जिस पर फिलहाल प्रक्रिया जारी हैं.

सुबह 10 बजे बाद कभी इस मामले पर सुनवाई हो सकती हैं.

रविवार को अवकाश के बावजूद राजस्थान हाईकोर्ट में कई महत्वपूर्ण मामलों की सुनवाई देर रात करीब 12 बजे तक जारी रही।

असाधारण परिस्थितियों में हुई इन विशेष सुनवाइयों के बाद अब सोमवार को भी अर्जेंट मामलों को लेकर हाईकोर्ट में विशेष व्यवस्था की गई है।

कोर्ट संख्या 9 में होगी सुनवाई

अवकाश के दिन अर्जेंट मामलों की सुनवाई के लिए राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में विशेष एकलपीठ गठित की गई है।

कोर्ट संख्या 9 में इस मामले की विशेष सुनवाई के लिए संबंधित एकलपीठ द्वारा मामलों की सुनवाई की जाएगी।

फिलहाल दायर किए गए मुकदमों की प्रकृति और तत्काल सुनवाई की आवश्यकता के आधार पर एकलपीठ थोड़ी देर बाद मामलों की सुनवाई शुरू करेगी।

जोधपुर के बाद जयपुर में भी अर्जेंट सुनवाई

राजस्थान हाईकोर्ट में लगातार दूसरे दिन अवकाश के दौरान विशेष सुनवाई होना अपने आप में महत्वपूर्ण घटनाक्रम माना जा रहा है। रविवार को जोधपुर मुख्यपीठ में देर रात तक चली सुनवाई के बाद अब जयपुर पीठ में भी विशेष कोर्ट की व्यवस्था की गई है।

अर्जेंट मामलों की सुनवाई शुरू होने के साथ ही आज हाईकोर्ट से जुड़े महत्वपूर्ण आदेश और आगे की न्यायिक कार्यवाही सामने आने की संभावना है।

सबसे अधिक लोकप्रिय