जयपुर, 5 दिसंबर
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन की ओर से मंगलवार देर शाम न्यायिक अधिकारियों के बड़े स्तर पर तबादले और नियुक्तियों के आदेश जारी किए गए.
रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी दो अलग-अलग आदेशों में कुल 11 न्यायिक अधिकारियों के स्थानांतरण किए गए, वहीं 6 अधिकारियों को एपीओ (Awaiting Posting Orders) कर जयपुर मेट्रो-2 जिला एवं सैशन न्यायालय मुख्यालय भेजा गया है.
हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा एक ही दिन में दो आदेश जारी कर न्यायिक ढांचे में व्यापक बदलाव किया गया है।
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर में नई नियुक्तियाँ
नए आदेशों के तहत राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं, यहां पर सदस्य सचिव के अलावा सभी अधिकारियों के तबादले कर दिए गए हैं.
नए अधिकारियों में नीरज कुमार भारद्वाज को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर में निदेशक पद पर नियुक्ति दी गयी हैं.
नीरज कुमार भारद्वाज पूर्व में प्राधिकरण में रह चुके हैं. इसके साथ ही नए अधिकारियों में
योगेश शर्मा — संयुक्त सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर
महेंद्र प्रताप बेनीवाल — विशेष सचिव, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर
कोमल मोट्यार — उप सचिव (ADR), राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर
अनुभूति मिश्रा — उप सचिव-II, राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर
किशोर कुमार तालेपा — सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर जिला
लेबर कोर्ट व फैमिली कोर्ट में नई तैनाती
हाईकोर्ट प्रशासन ने प्रदेश के वरिष्ठ जिला एवं सत्र न्यायाधिशों के भी तबादलें किए हैं जिनमें
डीजे अतुल कुमार सक्सेना — जज, इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट, भरतपुर
डीजे अजय शुक्ला — जज, इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट, अजमेर
डीजे वीरेन्द्र कुमार जसूजा — जज, इंडस्ट्रियल ट्रिब्यूनल-कम-लेबर कोर्ट, अलवर
डीजे आरती भारद्वाज — जज, फैमिली कोर्ट क्रम-1, जयपुर मेट्रो-1
डीजे संदीप कुमार शर्मा — जिला एवं सैशन न्यायाधीश, बूंदी
छह अधिकारी किए गए एपीओ
न्यायिक प्रशासन ने कई अधिकारियों को कार्यमुक्त कर एपीओ कर दिया है। इनमें राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण से अधिकारियों को फिलहाल पोस्टिंग की प्रतिक्षा में रखा गया है।.
डीजे वंदना राठौड़
एडीजे लोकेन्द्र सिंह शेखावत
न्यायिक अधिकारी प्रियंका पारीक, सावित्री सिंह, प्रदीप कुमावत और दीपेंद्र माथुर शामिल हैं.
इन सभी अधिकारियों को जिला एवं सैशन न्यायालय, जयपुर मेट्रो-2 मुख्यालय में एपीओ किया गया है।