जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन ने मंगलवार को एक ओर तबादला आदेश जारी कर प्रदेश के 4 न्यायिक अधिकारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारी हैं.
राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा पिछले एक सप्ताह में यह तीसरा तबादला आदेश हैं.
इस आदेश के जरिए राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ में रजिस्ट्रार प्रशासन के दोनो पदों पर नियुक्ति कर दी गयी हैं.

ओमप्रकाश बने रजिस्ट्रार प्रशासन
रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा द्वारा जारी किए गए आदेश के अनुसार डीजे कैडर के न्यायिक अधिकारी ओमप्रकाश को बीकानेर कॉमर्शियल कोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन) के पद पर तबादला किया गया हैं.
डीजे ओमप्रकाश पूर्व में इस पद पर रही शिवानी सिंह के स्थान पर कार्यभार संभालेंगे। आदेश के अनुसार ओमप्रकाश को 1 अक्टूबर 2026 से नई जिम्मेदारी संभालने के आदेश दिए गए हैं।
रंधीर सिंह मिर्धा को रजिस्ट्रार प्रशासन-अधीनस्थ अदालत की जिम्मेदारी
इसी आदेश में जिला न्यायाधीश संवर्ग के अधिकारी रंधीर सिंह मिर्धा को भीउदयपुर के फैमिली कोर्ट नंबर-3 से राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर में रजिस्ट्रार (प्रशासन-अधीनस्थ न्यायालय) के पद की जिम्मेदारी दी गयी हैं.
इस पद पर पूर्व में सुशील कुमार पाराशर कार्यरत थे.

नवीन कुमार किलानिया बने रजिस्ट्रार वर्गीकरण-द्वितीय
हाईकोर्ट के आदेश में नवीन कुमार किलानिया का भी पदस्थापन बदला गया है।
नवीन कुमार किलानिया इससे पहले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के सचिव पद पर कार्यरत थे।
राज्य सरकार के 29 सितंबर 2026 के आदेश के तहत उनकी सेवाएं वापस लेकर मुख्य न्यायाधीश के समक्ष अन्य पद पर नियुक्ति के लिए रखी गईं थी.
आज के तबादला आदेश के जरिए किलानिया को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में रजिस्ट्रार (वर्गीकरण)-द्वितीय के पद पर पदस्थापित किया गया है। वे इस पद पर जगत सिंह पंवार के स्थान पर कार्य करेंगे।
नीरज भामू को डीएलएसए भरतपुर का सचिव बनाया
प्रशासनिक फेरबदल के तहत न्यायिक अधिकारी नीरज भामू को भी नई जिम्मेदारी दी गई है।
नीरज भामू जिला न्यायाधीश संवर्ग के अधिकारी हैं और वर्तमान में राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी के रूप में पदस्थ थे।
हाईकोर्ट ने उनकी सेवाओं को सरकार में भेजते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर के सचिव पद पर नियुक्त किया है।
चार अधिकारियों के पद बदले
हाईकोर्ट के आदेश से प्रशासनिक स्तर पर मुख्य रूप से चार अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव हुआ है—
ओमप्रकाश — रजिस्ट्रार (प्रशासन), राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर
रंधीर सिंह मिर्धा — रजिस्ट्रार (प्रशासन-अधीनस्थ न्यायालय), राजस्थान हाईकोर्ट, जोधपुर
नवीन कुमार किलानिया — रजिस्ट्रार (वर्गीकरण)-द्वितीय, राजस्थान हाईकोर्ट, जयपुर पीठ
नीरज भामू — सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, भरतपुर
आदेश के अनुसार संबंधित अधिकारियों को निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्यभार सौंपने और ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं।