जयपुर, 3 दिसंबर 2025
राजस्थान विश्वविद्यालय के विधि विभाग द्वारा संचालित पी.जी. डिप्लोमा इन लॉ (P.G. Diploma in Criminology, Taxation एवं Labour Law) पाठ्यक्रमों के लिए परीक्षा आवेदन फार्म की तारीख घोषित कर दी गई है।
विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक ने इस मामले में विभागाध्यक्ष, विधि विभाग को पत्र भेजकर छात्रों के ऑनलाइन परीक्षा आवेदन की निर्धारित तिथियां और आवेदन शुल्क की जानकारी दी है।
पी.जी. डिप्लोमा इन लॉ के लिए छात्र 5 दिसंबर तक सामान्य शुल्क के साथ अपने आवेदन कर सकेंगे।
वहीं 100 रुपये विलंब शुल्क के साथ छात्र 7 दिसंबर तक आवेदन कर सकते हैं।
परीक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद किसी भी परिस्थिति में फॉर्म स्वीकार नहीं किए जाएंगे। साथ ही विभागों को छात्रों की उपस्थिति व मूल्यांकन के आधार पर पात्रता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
परीक्षा नियंत्रक ने आदेश के साथ विधि विभाग को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि सभी योग्य विद्यार्थियों के आवेदन पत्र विश्वविद्यालय नियमों के अनुरूप 8 दिसंबर 2025 तक परीक्षा अनुभाग में जमा कराना होगा।
विश्वविद्यालय ने विभाग को यह जिम्मेदारी दी है कि पात्रता की जांच में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे, ताकि परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित हो सके।