टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

एलएलबी बॉक्स क्रिकेट: Legal Legends Bash Season-3 की ट्रॉफी The Legal Mafia के नाम, फाइनल में JS Tigers को हराया

The Legal Mafia Clinches Legal Legends Bash Season-3 2026 Title, Defeats JS Tigers in Thrilling Final

जयपुर। देशभर में मशहुर हो चुकी अधिवक्ता समुदाय कि ओर से आयोजित एलएलबी बॉक्स क्रिकेट टूर्नामेंट Legal Legends Bash Season-3 2026 का खिताब The Legal Mafia ने अपने नाम कर लिया।

शनिवार 10 अक्टूबर मानसरोवर स्थित दादू दयाल बॉक्स क्रिकेट एरिना में खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में The Legal Mafia ने JS Tigers को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।

10 ओवर के इस फाइनल में The Legal Mafia ने 9.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर अपनी जीत सुनिश्चित की।

मुकाबले में विनय ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 36 गेंदों पर 70 रन बनाए और उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Legal Legends Bash Season-3 2026 का आयोजन Team Actus Legit LLP Law Firm, अधिवक्ता अंशुमान सक्सेना, अधिवक्ता अतुल सक्सेना और प्रैक्टिसिंग कंपनी सेक्रेटरी अनुराधा सक्सेना द्वारा किया गया।

48 टीमों की भागीदारी, सुबह से मध्यरात्रि तक चले मुकाबलों और न्यायपालिका, बार, विधि व्यवसाय तथा राजनीतिक क्षेत्र की प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति ने इस आयोजन को विशेष पहचान दी।

The Legal Mafia की खिताबी जीत के साथ संपन्न हुआ यह टूर्नामेंट अधिवक्ताओं के बीच खेल भावना, टीमवर्क और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देने वाला आयोजन रहा।

फाइनल में The Legal Mafia की शानदार जीत

फाइनल मुकाबले में JS Tigers के कप्तान जितेंद्र शर्मा ने टॉस के बाद अपनी टीम के साथ पहले बल्लेबाजी की।

JS Tigers ने निर्धारित 10 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए।

इसके जवाब में The Legal Mafia के बल्लेबाजों ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया और 9.4 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।

The Legal Mafia की टीम के कप्तान पंकज अरोड़ा के नेतृत्व में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टूर्नामेंट की चैंपियन ट्रॉफी अपने नाम की।

JS Tigers के कप्तान जितेंद्र शर्मा ने भी पूरे टूर्नामेंट में टीम का नेतृत्व किया और उन्हें व्यक्तिगत उपलब्धि के रूप में बेस्ट बॉलर का पुरस्कार मिला।

व्यक्तिगत पुरस्कारों में इन खिलाड़ियों ने मारी बाजी

टूर्नामेंट में खिलाड़ियों के प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न पुरस्कार प्रदान किए गए। पुरस्कार विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:

मैन ऑफ द मैच: विनय — The Legal Mafia; 36 गेंदों पर 70 रन।

मैन ऑफ द सीरीज: हेमंत सिंह रावत — Legal Lions।

वुमन ऑफ द सीरीज: अंजुम परवीन — Case Closed।

बेस्ट बैट्समैन: विशाल पारीक — RCB (Royal Counsels Battalion)।

बेस्ट बॉलर: जितेंद्र शर्मा — JS Tigers।

इन पुरस्कारों के माध्यम से टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।

48 टीमों ने लिया हिस्सा, सुबह 6 बजे शुरू हुआ आयोजन

Legal Legends Bash Season-3 2026 का आयोजन 10 अक्टूबर को एक दिवसीय प्रतियोगिता के रूप में किया गया।

सुबह 6 बजे शुरू हुआ यह आयोजन शनिवार रविवार की मध्यरात्रि तक चला। प्रतियोगिता में कुल 48 टीमों ने भाग लिया।

अधिवक्ताओं और विधिक क्षेत्र से जुड़े लोगों की भागीदारी वाले इस आयोजन ने खेल, आपसी सौहार्द और पेशेवर समुदाय के बीच संवाद के लिए एक साझा मंच उपलब्ध कराया।

एडवोकेट जनरल राजेंद्र प्रसाद ने किया उद्घाटन

टूर्नामेंट का उद्घाटन राजस्थान के एडवोकेट जनरल राजेंद्र प्रसाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

पूरे दिन आयोजित मुकाबलों में न्यायपालिका, बार, विधि व्यवसाय और सार्वजनिक जीवन से जुड़ी अनेक प्रतिष्ठित हस्तियों ने सहभागिता की।

कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट के जज ​जस्टिस फरजंद अली, जस्टिस अनिल कुमार उपमन, जस्टिस मनीष कुमार शर्मा और राजस्थान हाईकोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस पंकज भंडारी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।

समापन समारोह में वरिष्ठ न्यायिक एवं बार हस्तियों की मौजूदगी

टूर्नामेंट का समापन समारोह राजस्थान बार काउंसिल के सह-अध्यक्ष सतीश खांडल और राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (RHCBA) के महासचिव दीपेश शर्मा की मौजूदगी में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, वरिष्ठ अधिवक्ता आर.बी. माथुर, एस.के. गुप्ता और माधव मित्र सहित बार काउंसिल के सदस्य हरेंद्र सिंह सिनसिनवार और रजनीश गुप्ता शामिल हुए।

RHCBA अध्यक्ष प्रहलाद शर्मा, ऋषिपाल अग्रवाल, गिरराज प्रसाद शर्मा, सुशील पुजारी, अनिल शर्मा, राजेश शर्मा और विनायक जोशी सहित अनेक वरिष्ठ अधिवक्ता आयोजन का हिस्सा बने।

आयोजन समिति में अधिवक्ताओं की सक्रिय भूमिका

Legal Legends Bash Season-3 के सफल आयोजन में विधि क्षेत्र से जुड़े अनेक अधिवक्ताओं ने सक्रिय भूमिका निभाई।

आयोजन टीम में अनिल समारिया, संदीप सक्सेना, RHCBA के पूर्व उपाध्यक्ष शशांक अग्रवाल, सुधीर जैन, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता ऋषि मटोलिया,राजेश काला, मोहन चौधरी, जगदीश नगर, अर्पित श्रीवास्तव,अनिरुद्ध माथुर, अनुराग पारीक, करतार सिंह फौजदार सुनील उप्पल, आदित्य मिश्रा, हेमंत संत, गिरधारी गुप्ता, विनयकांत, दीपक जग्गा, गणेश चौधरी,सांगानेर बार एसोसिएशन के पूर्व महासचिव ओ.पी. चौधरी, राजस्थान सरकार के पूर्व विशेष लोक अभियोजक ओमप्रकाश चौधरी, मोनू कुमार और जितेंद्र भाकर सहित अन्य अधिवक्ताओं का योगदान रहा।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र की हस्तियों ने भी की शिरकत

आयोजन में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों ने भी भाग लिया।

जयपुर नगर निगम की उपमहापौर सरोज कंवर, राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (RCA) के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, पूर्व विधायक रामलाल शर्मा तथा पार्षद धर्म सिंह सिंघानिया और रेणु चौधरी उपस्थित रहे।

चार्टर्ड अकाउंटेंट विजय अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने भी कार्यक्रम में सहभागिता की।

सबसे अधिक लोकप्रिय