जयपुर, 24 अगस्त। ऑल इंडिया एसोसिएशन ऑफ रिटायर्ड जजेज़ ऑफ सुप्रीम कोर्ट एंड हाई कोर्ट्स ऑफ इंडिया के राजस्थान चैप्टर की वार्षिक रविवार को जयपुर में आयोजित हुई. फोर्ट होटल सभागार में आयोजित इस बैठक में राजस्थान चैप्टर की कार्यकारिणी का चुनाव किया गया.
सिक्किम हाईकोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एन के जैन को राजस्थान चैप्टर कार्यकारिणी एसोसिएशन का अध्यक्ष चुना गया हैं.

अध्यक्ष के साथ ही कार्यकारिणी के अन्य सभी पदों के लिए सर्वसहमति से चुनाव हुए, जिसमें जस्टिस दीपक माहेश्वरी उपाध्यक्ष, जस्टिस दिनेश सोनी सचिव और जस्टिस विजय व्यास कोषाध्यक्ष चुने गए.
राजस्थान चैप्टर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रतिनिधि के रूप में जस्टिस जे के रांका को एक बार पुन: राजस्थान चैप्टर कि ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नामित किया गया.

भारी बारिश के बावजूद बैठक में संगठन के अधिकांश सदस्य शामिल हुए.ऑल इंडिया एसोसिएशन के राजस्थान चैप्टर की इस बैठक में सर्वप्रथम सरंक्षक और वरिष्ठ सदस्य जस्टिस वी एस दवे ने सभी सदस्यों का स्वागत किया.
बैठक में हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्य न्यायाधीश मोहम्मद रफीक की ओर से आगामी बैठक को कुंभलगढ़, पुष्कर में आयोजित करने का सुझाव दिया गया.
बैठक में जस्टिस आलोक शर्मा, जस्टिस पंकज भंडारी, जस्टिस सी के सोनगरा, जस्टिस सतीश शर्मा, जस्टिस पानाचंद जैन, जस्टिस एस एस कोठारी, जस्टिस गोवर्धन बारधार, जस्टिस प्रशांत अग्रवाल सहित कई जज मौजूद रहें.

बैठक के आयोजन के लिए एसोेसिएशन की ओर से जस्टिस पंकज भंडारी और जस्टिस प्रकाश गुप्ता का आभार जताया गया.