जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ और राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के 50वें स्थापना दिवस पर शनिवार को राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर परिसर में भव्य समारोह का आयोजन किया गया।

अधिवक्ताओं की ओर से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को खासतौर से 51 किलो की फुलो की माला से स्वागत किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि राज्य के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा रहे, उन्होंने राजस्थान हाईकोर्ट के लिए नई बिल्डिंग को लेकर सरकार का रुख स्पष्ट कर दिया।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सरकार जब भी नई जगह की बात करती है, वकील विरोध करते हैं, इसलिए वकील जमीन की तलाश करें, हम तैयार हैं।

समारोह के विशिष्ट अतिथि राज्य के गृहमंत्री जवाहर सिंह बेढम ने अपने कॉलेज सहपाठी रहे वर्तमान बार अध्यक्ष राजीव सोगरवाल की तारीफ की और उम्मीद जताई कि नई बार वकील हितों में कार्य करेगी।

समारोह की अध्यक्षता राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने की।

समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस सुदेश बंसल, जस्टिस अनिल उपमन, जस्टिस गणेशराम मीणा, जस्टिस अशोक कुमार जैन, जस्टिस मनीष शर्मा, जस्टिस आनंद शर्मा, जस्टिस संदीप तनेजा, जस्टिस रवि चिरानिया, जस्टिस अनुरूप सिंघी मौजूद रहे।

समारोह में हाईकोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र शांडिल्य, पूर्व महासचिव रमित पारीक और दी बार एसोसिएशन जयपुर के अध्यक्ष सोमेश शर्मा मंच पर मौजूद रहें.

राज्य के महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद, बीसीआर चैयरमेन भुवनेश शर्मा मंच पर अतिथी के रूप में मौजूद रहें और उनका साफा पहनाकर स्वागत किया गया.

समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा सहित रजिस्ट्री के अधिकारी मौजूद रहे।

समारोह में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश ने अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा सहित सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई।

नई कार्यकारिणी पदाधिकारियों में उपाध्यक्ष अनुराग कलवाटिया और सुनील शर्मा, कोषाध्यक्ष प्रीति शर्मा, पुस्तकालय सचिव बॉबी दत्ता, संयुक्त सचिव हिमांशी मीणा, सोशल सचिव उपासना आर्य ने शपथ ली

समारोह में नवनिर्वाचित बार कार्यकारिणी के 8 सदस्यों को सामूहिक रूप से शपथ दिलाई गई। कार्यकारिणी 8 सदस्य के रूप में कुलदीप शर्मा, अनुश्री अग्रवाल, शुभम जैन, सौरभ तिवारी, अजय सिंह राजावत, नरेंद्र पारीक, दुष्यंत सिंह नरूका और देवेंद्र शर्मा ने शपथ ली।

समारोह के दौरान अध्यक्ष राजीव सोगरवाल ने अपने संबोधन में अधिवक्ता हितों की बात की।

समारोह के दौरान राजस्थान हाईकोर्ट के 50वें वर्ष को लेकर एक डॉक्यूमेंट्री भी प्रदर्शित की गई।

समारोह के दौरान तेज बारिश शुरू हो गई, जिसके चलते मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपना भाषण समाप्त किया। उन्होंने करीब 13 मिनट का संबोधन दिया।