टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Exclusive: जस्टिस संजय के. अग्रवाल होंगे राजस्थान के नए मुख्य न्यायाधीश, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने की नाम की सिफारिश

Jaipur Blast: Supreme Court Denies Bail to Dhilla Pappu, Refuses to Stay Life Imprisonment

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से तत्काल राजस्थान ट्रांसफर की भी सिफारिश; नियुक्ति में देरी हुई तो भी राजस्थान हाईकोर्ट में वरिष्ठतम जज के तौर पर संभालेंगे जिम्मेदारी

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में चल रहे प्रशासनिक और न्यायिक विवाद के बीच देर रात एक बेहद महत्वपूर्ण घटनाक्रम सामने आया है।

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस संजय के. अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किए जाने की सिफारिश की है।

सूत्रों के अनुसार, कॉलेजियम ने केवल मुख्य न्यायाधीश के पद पर नियुक्ति की सिफारिश ही नहीं की है, बल्कि जस्टिस संजय के. अग्रवाल का तत्काल प्रभाव से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से राजस्थान हाईकोर्ट ट्रांसफर करने का भी प्रस्ताव रखा है।

इस घटनाक्रम को राजस्थान हाईकोर्ट में पिछले कुछ समय से चल रहे विवाद के बीच बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति में समय लगा तो भी राजस्थान आएंगे जस्टिस अग्रवाल

कॉलेजियम की सिफारिश का एक महत्वपूर्ण पहलू यह है कि जस्टिस अग्रवाल को राजस्थान हाईकोर्ट में तत्काल ट्रांसफर करने का प्रस्ताव दिया गया है।

इसका मतलब यह होगा कि यदि उन्हें राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने की प्रक्रिया पूरी होने में कुछ समय लगता है, तब भी वे राजस्थान हाईकोर्ट में शामिल होकर वरिष्ठतम न्यायाधीश के रूप में कार्य कर सकते हैं।

ऐसे में राजस्थान हाईकोर्ट को स्थायी मुख्य न्यायाधीश मिलने की दिशा में कॉलेजियम की यह सिफारिश एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

कौन हैं जस्टिस संजय के. अग्रवाल?

जस्टिस संजय के. अग्रवाल वर्तमान में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के न्यायाधीश हैं। उन्हें सितंबर 2013 में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। इसके बाद मार्च 2016 में उन्हें स्थायी न्यायाधीश बनाया गया।

जज बनने से पहले जस्टिस अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के एडवोकेट जनरल के रूप में भी जिम्मेदारी संभाली थी।

उनका न्यायिक और प्रशासनिक अनुभव राजस्थान हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में प्रस्तावित नियुक्ति के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

सबसे अधिक लोकप्रिय