टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

बीकानेर में राष्ट्रीय स्तर की मूट कोर्ट प्रतियोगिता 28 से, देशभर के विधि छात्र दिखाएंगे कानूनी कौशल

RNB Global University to Host 9th Seth Jagannath Bajaj Memorial National Moot Court Competition 2026 in Bikaner

28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी में होगा आयोजन, विजेता टीम को ₹31,000 का पुरस्कार

जयपुर/बीकानेर। विधि शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्टता को बढ़ावा देने की दिशा में आरएनबी ग्लोबल यूनिवर्सिटी, बीकानेर एक बार फिर राष्ट्रीय मंच सजाने जा रही है।

युनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ लॉ द्वारा 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक “9वीं सेठ जगन्नाथ बजाज मेमोरियल राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता” का आयोजन किया जा रहा हैं.

यह दो दिवसीय राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता देशभर के विधि विद्यार्थियों को अपने शोध, ड्राफ्टिंग और वकालत कौशल को परखने का अवसर प्रदान करेगी।

आयोजन से संबंधित विस्तृत जानकारी विश्वविद्यालय द्वारा जारी आधिकारिक ब्रोशर में दी गई है

विधि विद्यार्थियों को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

स्कूल ऑफ लॉ के डीन प्रो. (डॉ.) अनिल कुमार कौशिक ने आमंत्रण संदेश में कहा है कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों को जटिल कानूनी प्रश्नों पर शोध करने और न्यायालयीन वातावरण में अपने तर्क प्रस्तुत करने का व्यावहारिक अनुभव देगी।

विश्वविद्यालय, राजस्थान विधान सभा के अधिनियम संख्या 20, 2015 के अंतर्गत स्थापित एक राज्य निजी विश्वविद्यालय है और यूजीसी अधिनियम की धारा 2(एफ) के तहत मान्यता प्राप्त है। यहां पांच वर्षीय एकीकृत विधि पाठ्यक्रम, तीन वर्षीय एलएलबी, एलएलएम और पीएचडी कार्यक्रम संचालित किए जाते हैं।

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित परिसर

विश्वविद्यालय का परिसर अत्याधुनिक अधोसंरचना से सुसज्जित है। एम्फीथिएटर शैली की कक्षाएं, समृद्ध पुस्तकालय, उच्च गति इंटरनेट, खेल सुविधाएं, उन्नत प्रयोगशालाएं और 24×7 सुरक्षा व्यवस्था इसकी विशेषताएं हैं।

स्कूल ऑफ लॉ में व्यावहारिक शिक्षण पद्धति पर विशेष बल दिया जाता है, जिसमें मूट कोर्ट, इंटर्नशिप, सेमिनार और कार्यशालाओं को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाया गया है।

चेयरमैन डॉ. राम नारायण बजाज ने अपने संदेश में कहा कि मूट कोर्ट अभ्यास विद्यार्थियों में कानूनी तर्कशक्ति, आत्मविश्वास और न्यायालयीन अनुशासन विकसित करने का प्रभावी माध्यम है। वहीं, स्कूल ऑफ लॉ के एचओडी डॉ. अशोक प्रेम ने प्रतिभागियों को ईमानदारी और दृढ़ संकल्प के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का आह्वान किया है।

महत्वपूर्ण तिथियां घोषित

28 फरवरी 2026: उद्घाटन समारोह, रिसर्चर्स टेस्ट एवं प्रारंभिक दौर

1 मार्च 2026: सेमीफाइनल, फाइनल एवं समापन समारोह

आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा

प्रतियोगिता में विजेता टीम को ₹31,000 नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा। उपविजेता टीम को ₹11,000 नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

इसके अलावा बेस्ट मेमोरियल (अपीलेंट एवं रिस्पॉन्डेंट), बेस्ट मूटर और बेस्ट रिसर्चर को ₹5,000-₹5,000 का पुरस्कार दिया जाएगा। प्रत्येक प्रतिभागी को सहभागिता प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा

सबसे अधिक लोकप्रिय