टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

अंबेडकर जयंती पर राज्यस्तरीय डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता का उत्साह चरम पर, विधि जगत की दिग्गज हस्तियों ने किया पोस्टर विमोचन

State-Level Documentary Competition on Ambedkar Jayanti Sparks Enthusiasm Among Students in Rajasthan

राजस्थान हाईकोर्ट के सतीशचन्द्र सभागार में 14 अप्रैल को आयोजन, 18 टीमों का रजिस्ट्रेशन

जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आयोजित होने जा रही राज्यस्तरीय डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता को लेकर पूरे प्रदेश में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।

विधि और गैर-विधि दोनों क्षेत्रों के छात्र इस आयोजन को लेकर खासे उत्साहित हैं और बड़ी संख्या में इसमें भागीदारी सुनिश्चित कर रहे हैं।

LEGAL संस्थान और राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन (RHCBA) के संयुक्त तत्वावधान में 14 अप्रैल को राजस्थान हाईकोर्ट के सतीशचंद्र सभागार में इस राज्यस्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।

विधि जगत की बड़ी हस्तियों ने पोस्टर विमोचन

प्रतियोगिता के प्रचार-प्रसार को लेकर आयोजित पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में न्यायपालिका और विधि क्षेत्र की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया हैं।

State-Level Documentary Competition on Ambedkar Jayanti Sparks Enthusiasm Among Students in Rajasthan

शुक्रवार और शनिवार को राजस्थान हाईकोर्ट की जस्टिस शुभा मेहता, जस्टिस उमाशंकर व्यास, जस्टिस प्रवीर भटनागर, राज्य के महाधिवक्ता राजेन्द्र प्रसाद शर्मा और एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास ने पोस्टर का विमोचन कर आयोजन टीम को शुभकामनाएं दीं।

इस मौके पर एडवोकेट हिम्मतसिंह जादौन, दीपक मीणा, डॉ. प्रेरणा जोशी, अनामिका अरोड़ा, और जयासिंह सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

पोस्टर विमोचन के साथ ही छात्रों के बीच इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह और जिज्ञासा में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है।

छात्रों में जबरदस्त उत्साह, 18 टीमों का रजिस्ट्रेशन

आयोजन की घोषणा के बाद से ही प्रदेशभर के कॉलेजों में इस प्रतियोगिता को लेकर उत्साह का माहौल है।

अब तक कुल 18 टीमों ने पंजीकरण कराया है. खास बात यह है कि यह प्रतियोगिता केवल लॉ स्टूडेंट्स तक सीमित नहीं है, बल्कि नॉन-लॉ कॉलेजों के छात्र भी इसमें भाग ले सकते हैं।

इससे विभिन्न पृष्ठभूमि के युवाओं को अपनी रचनात्मकता दिखाने का अवसर मिलेगा।

युवाओं को मिलेगा सीखने और अभिव्यक्ति का मंच

LEGAL संस्थान की संयोजक ऋषि अग्रवाल के अनुसार यह प्रतियोगिता केवल एक प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि युवाओं के लिए सीखने और अभिव्यक्ति का एक सशक्त मंच है।

इसमें प्रतिभागी बाबा साहेब अंबेडकर के जीवन, उनके संघर्ष और विचारों को रचनात्मक तरीके से प्रस्तुत कर सकेंगे।

आज के दौर में यह पहल युवाओं को संविधान, समानता और सामाजिक न्याय जैसे मूल्यों के प्रति जागरूक करने का महत्वपूर्ण माध्यम बनकर उभर रही है।

जस्टिस अशोक कुमार जैन करेंगे उद्घाटन

कार्यक्रम का उद्घाटन जस्टिस अशोक कुमार जैन द्वारा किया जाएगा। उनकी गरिमामयी उपस्थिति इस आयोजन को और अधिक विशेष बनाएगी।

उद्घाटन सत्र के बाद प्रतियोगिता के दो सत्र आयोजित किए जाएंगे और शाम को शीर्ष 3 विजेता टीमों को सम्मानित किया जाएगा।

प्रतियोगिता की मुख्य विशेषताएं

प्रतियोगिता पूरी तरह ऑफलाइन मोड में आयोजित होगी​ जिसमें लॉ और नॉन-लॉ दोनों कॉलेजों के छात्र भाग ले सकते हैं.

प्रत्येक टीम में अधिकतम 5 सदस्य शामिल हो सकते हैं प्रतिभागियों को अधिकतम 3 मिनट की डॉक्यूमेंट्री तैयार करेंगे.

प्रतियोगिता में विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कारों की घोषणा की गई है:

प्रथम स्थान: ₹5,100
द्वितीय स्थान: ₹3,100
तृतीय स्थान: ₹2,100

इसके अलावा 11 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे, जिनमें प्रत्येक विजेता को ₹1,100 की राशि दी जाएगी। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह प्रदान किए जाएंगे।

सबसे अधिक लोकप्रिय