जयपुर। भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर आज राजस्थान हाईकोर्ट में राज्यस्तरीय डॉक्यूमेंट्री प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

राजस्थान हाईकोर्ट जज जस्टिस अशोक जैन ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ इस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया है।
हाईकोर्ट परिसर स्थित सतीशचंद्र सभागार में प्रतियोगिता का उद्घाटन समारोह जारी है।

उद्घाटन समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा, LEGAL संस्थान के ऋषि अग्रवाल के साथ लॉज एंड लीगल्स की कंसल्टिंग एडिटर चार्ली टॉक समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद हैं।

यह प्रतियोगिता LEGAL संस्थान और राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की जा रही है।

आयोजन का उद्देश्य न केवल प्रतिस्पर्धा, बल्कि छात्रों को संविधान, न्याय और सामाजिक सरोकारों के प्रति जागरूक करना भी है।

160 से अधिक छात्र, कई विश्वविद्यालयों की भागीदारी
इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर 21 टीमों ने इस प्रतियोगिता के लिए पंजीकरण कराया है, जिससे आयोजन को लेकर युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रदेशभर की इन 21 विश्वविद्यालयों के 160 से अधिक छात्र भागीदारी इसे राज्यस्तर से आगे एक व्यापक आयाम दे रही है।

डॉक्यूमेंट्री प्रेजेंटेशन में दिखेगा युवाओं का विजन
दोपहर 1:30 बजे से शुरू होने वाले दूसरे सत्र में प्रतिभागी टीमें अपनी-अपनी डॉक्यूमेंट्री प्रस्तुत करेंगी।
इसमें छात्र डॉ. अंबेडकर के जीवन के विभिन्न पहलुओं—संघर्ष, उपलब्धियां, सामाजिक आंदोलन और दूरदर्शी सोच—को रचनात्मक रूप से प्रदर्शित करेंगे।

इस सत्र के मुख्य अतिथि एडिशनल सॉलिसिटर जनरल भरत व्यास होंगे, जबकि ज्यूरी पैनल में अधिवक्ता सूर्यप्रताप सिंह राजावत और डॉ. राजेश मेथी शामिल हैं

प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में विशेष रूप से दिव्यांग बच्चे भी शिरकत कर रहे हैं।

