टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

CJI जस्टिस सूर्यकांत कल से जयपुर दौरे पर, 25 को ‘न्याय सेतु’ कॉन्फ्रेंस को करेंगे संबोधित; जोधपुर-जयपुर के सभी जज रहेंगे मौजूद

CJI Surya Kant Says Judiciary Won’t Wait for Parliament in Serious Cases; Cites Supreme Court’s Suo Motu Action on Digital Arrest Scams

जयपुर। राजस्थान की न्यायिक व्यवस्था के लिए 24 और 25 अप्रैल 2026 बेहद अहम रहने वाले हैं।

भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत 24 अप्रैल को देर शाम जयपुर पहुंचेंगे, जहां वे अगले दिन आयोजित होने वाली महत्वपूर्ण कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेंगे।

सीजेआई 25 अप्रैल को ‘न्याय सेतु: ब्रिजिंग लीगल अवेयरनेस एंड एक्सेस टू जस्टिस थ्रू फॉर्मर जजेस’ विषय पर आयोजित सम्मेलन को संबोधित करेंगे।

यह कॉन्फ्रेंस राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा जयपुर के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित होगी।

इस कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के जज, राजस्थान हाईकोर्ट (जोधपुर व जयपुर बेंच) के सभी जजों के साथ-साथ कई वरिष्ठ विधिक अधिकारी और पूर्व न्यायाधीश भी शामिल होंगे।

जयपुर में रहेगा न्यायिक महाकुंभ जैसा माहौल

इस कार्यक्रम को लेकर जयपुर में न्यायिक जगत का बड़ा जमावड़ा देखने को मिलेगा।

जोधपुर और जयपुर दोनों बेंच के सभी न्यायाधीश 25 अप्रैल को जयपुर में मौजूद रहेंगे।

इससे हाईकोर्ट की नियमित बेंच व्यवस्था में भी अस्थायी बदलाव किया गया है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के आदेश से हाईकोर्ट प्रशासन ने एक आदेश जारी कर 25 अप्रैल को कई जोधपुर के जजों को जयपुर बेंच में बैठने के लिए नामित किया है।

‘न्याय सेतु’ पहल का उद्देश्य

इस कॉन्फ्रेंस का मुख्य उद्देश्य आम जनता में कानूनी जागरूकता बढ़ाना और न्याय तक आसान पहुंच सुनिश्चित करना है।

कार्यक्रम में पूर्व न्यायाधीशों की भूमिका पर विशेष जोर दिया जाएगा कि किस प्रकार वे समाज में कानूनी समझ को मजबूत कर सकते हैं।

प्रशासनिक और सुरक्षा तैयारियां तेज

सीजेआई के दौरे और इतने बड़े स्तर के आयोजन को देखते हुए प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर है।

कार्यक्रम स्थल और आसपास के क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की जा रही है। साथ ही, न्यायिक अधिकारियों के आवागमन और प्रोटोकॉल को लेकर भी विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं।

25 अप्रैल को जयपुर में होने वाली यह कॉन्फ्रेंस न केवल न्यायिक जगत के लिए बल्कि आम जनता के लिए भी एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो सकती है, जो न्याय तक पहुंच को और अधिक सरल और प्रभावी बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

26 को पूर्व जजों की एसोसिएशन के चुनाव भी

सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट के रिटायर्ड जजों की एसोसिएशन की 26 अप्रैल को एजीएम भी आयोजित होगी।

इस बैठक में एसोसिएशन की नवीन कार्यकारिणी के चुनाव कराए जा सकते हैं।

जस्टिस जे. के. रांका को इस एसोसिएशन के अध्यक्ष के तौर पर सबसे प्रबल दावेदार माना जा रहा है।

सबसे अधिक लोकप्रिय