जोधपुर। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत शनिवार देर रात नई दिल्ली से जोधपुर पहुंचे।
जोधपुर आगमन पर राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा और वरिष्ठ जज जस्टिस पुष्पेंद्र सिंह भाटी ने उनका स्वागत किया।

CJI रविवार को JNLU के स्थापना दिवस समारोह में शामिल होंगे। इसके अलावा वे “Legal Technology and Ethics Roadmap” कार्यक्रम और Vice Chancellors’ Conclave 2.0 में शिरकत करेंगे।
अपने दौरे के दौरान CJI राजस्थान हाईकोर्ट के नए गेस्ट हाउस का शिलान्यास और जिला न्यायालय परिसर की सात मंजिला G-7 बिल्डिंग का लोकार्पण करेंगे।
G-7 बिल्डिंग में करीब 60 अदालतों के लिए कोर्ट रूम और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।

CJI का राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन और राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन की ओर से संयुक्त अभिनंदन भी किया जाएगा।
कार्यक्रमों में राजस्थान हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश मौजूद रहेंगे।
दिनभर के कार्यक्रमों के बाद CJI जस्टिस सूर्यकांत आज शाम करीब 5:30 बजे दिल्ली रवाना होंगे।