टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राष्ट्रीय लोक अदालत आज, प्रदेशभर में 498 अदालतों में होगी लाखों मुकदमों कि एक साथ सुनवाई

जयपुर/जोधपुर, 13 सितंबर

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज प्रदेशभर की अदालतों में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है.

सुबह 10 बजे राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर और जयपुर पीठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन किया जाएगा.

जयपुर पीठ में रालसा के कार्यकारी अध्यक्ष जस्टिस एस पी शर्मा हाईकोर्ट न्यू बिल्डिंग में द्वीप प्रज्जवलित कर लोक अदालत का शुभारंभ करेंगे.

राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ और जयपुर पीठ में 4—4 सिटिंग जज भी आज की राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलो की सुनवाई करेंगे.

जोधपुर मुख्यपीठ में 4 बैंच

राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर में गठित विशेष लोक अदालत में जहां जस्टिस मुकेश राजपुरोहित, जस्टिस संदीप तनेजा, जस्टिस बिपिन गुप्ता, जस्टिस रवि चिरानिया सुनवाई करेंगे.

हाईकोर्ट सिटिंग जजों के साथ पैनल अधिवक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता राजेश जोशी, धीरेन्द्रसिंह चंपावत, मनीष सिसोदिया और डॉ अशोक सौनी सुनवाई करेंगे.

राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए मुख्यपीठ में कुल मुकदमें चिन्हित किए गए हैं.

जयपुर पीठ में 4 बैंच

वही राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में जस्टिस अनिल कुमार उपमन, जस्टिस मनीष शर्मा, जस्टिस आनंद शर्मा और जस्टिस संजीत पुरोहित मुकदमों की सुनवाई करेंगे.

उनके साथ विशेष बैंचो में पैनल अधिवक्ता के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एस के गुप्ता, महेन्द्र कुमार शाह, जे पी गोयल और अजय कुमार बाजपेई मुकदमों की सुनवाई करेंगे.

एक दिन में करीब 10 लाख मुकदमों पर सुनवाई

रालसा के सदस्य सचिव हरी ओम शर्मा अत्री के अनुसार तीसरी लोक अदालत के लिए प्रदेशभर में कुल 9.50 लाख मुकदमों को सुनवाई के लिए चिन्हित किया गया हैं. इनमें प्री-लिटिगेशन स्तर के 6.65 लाख प्रकरण और 2.63 लाख पेडिंग मुकदमें शामिल हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय