जोधपुर, 17 सितंबर
राजस्थान हाईकोर्ट लॉयर्स एसोसिएशन, जोधपुर एवं अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजस्थान हाईकोर्ट मुख्यपीठ के न्यू एडवोकेट्स चैम्बर्स सभागार में “रक्तदान अमृत महोत्सव-2.0” का आयोजन किया गया.
रक्तदान शिविर में अधिवक्ताओं, क्लर्क और हाईकोर्ट स्टाफ ने 35 यूनिट रक्तदान किया.
रक्तदान करने वालों को प्रोत्साहित करने के लिए रक्तदान महोत्सव में जस्टिस सुनील बेनीवाल, जस्टिस मुकेश राजपुरोहित और जस्टिस संदीप शाह ने पहुंचे और सभी रक्तदाताओं से मुलाकात की.
एसोसिएशन अध्यक्ष आनन्द पुरोहित ने रक्तदान महोत्सव की जानकारी देते हुए बताया कि आपात स्थिति में मरीजों के परिजनों को रक्त जुटाने में कठिनाई होती है, ऐसे में नियमित रक्तदान शिविर रक्त की कमी को दूर करने का प्रभावी उपाय है.
अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद की ओर से थैलेसीमिया पीड़ितों एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए आरबीसी, प्लेटलेट्स और प्लाज्मा जैसी रक्त सामग्री के लिए रक्तदान का आयोजन करता हैं.