टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

4th Arbitration in India Conclave 2025 नई दिल्ली में कल, कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे उद्घाटन

Indian Dispute Resolution Centre

नई दिल्ली, 30 अक्टूबर

इंडियन डिस्प्यूट रेजोल्यूशन सेंटर (IDRC) कल अपनी पांचवीं वर्षगांठ मना रहा हैं. इस मौके पर IDRC ​की ओर से 4th Arbitration in India Conclave 2025 का आयोजन किया जा रहा हैं.

इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, नई दिल्ली में शुक्रवार को सुबह 10 बजे से आयोजित हो रहे Conclave 2025 देश कानून मंत्री अर्जूनराम मेघवाल उद्घाटन सत्र को संबोधित करेंगे.

कॉन्क्लेव का आयोजन IDRC की स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य भारत को अंतरराष्ट्रीय मध्यस्थता (Arbitration) का वैश्विक केंद्र बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाना है.

कानून मंत्री करेंगे उद्घाटन

इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल करेंगे, जबकि समापन सत्र में सुप्रीम कोर्ट के जज जस्टिस मनमोहन संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान “Autonomy and Accountability in Arbitration: Institutional Arbitration is the Way Forward” विषय पर पैनल चर्चा होगी.

इस चर्चा में दिल्ली हाईकोर्ट के जज जस्टिस तेजस कारिया, अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एस.डी. संजय, सीनियर एडवोकेट अनुराधा दत्त, बार काउंसिल ऑफ इंडिया के सह-अध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा, आयुष अग्रवाल (Bombay Law Chambers), श्रुति सबरवाल (Shardul Amarchand Mangaldas) और डॉ. शशवत बाजपेयी (DRSB Law Chambers) जैसे नामी विधि विशेषज्ञ शामिल होंगे.

IDRC और बीसीआई कर रहे आयोजन

इस कार्यक्रम में बार काउंसिल ऑफ इंडिया – PEARL Trust’s India International University of Legal Education and Research (IIULER), गोवा भी मुख्य अकादमिक साझेदार (Principal Academic Partner) के रूप में जुड़े हुए हैं.

IDRC की स्थापना मई 2020 में हुई थी, जिसका उद्घाटन सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजऔर सिंगापुर इंटरनेशनल कमर्शियल कोर्ट के जज, जस्टिस ए के. सिकरी ने किया था.

बीते पाँच वर्षों में IDRC ने 2000 से अधिक आर्बिट्रेशन मामलों में सहायता की है और देश-विदेश के कई न्यायविदों की अध्यक्षता में सफल मध्यस्थताएं आयोजित की हैं.

सबसे अधिक लोकप्रिय