टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

Rajasthan Highcourt में 12 दिसंबर को अवकाश, बार एसोसिएशन के होंगे चुनाव, 6 दिसंबर को होगा न्यायिक कार्य

Rajasthan High Court Declares Holiday on December 12, Judicial Work to Be Held on December 6 Instead

जोधपुर, 12 नवंबर

प्रदेश में एक माह बाद होने वाले बार एसोसिएशन के चुनावों को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने बड़ा कदम उठाया है.

Rajasthan Highcourt प्रशासन ने आगामी दिसंबर माह के अवकाश संबंधी आदेश में आंशिक संशोधन करते हुए नया नोटिफिकेशन जारी किया है.

इस नोटिफिकेशन के अनुसार 12 दिसंबर 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट में अवकाश रहेगा.

रजिस्ट्रार प्रशासन शैलेन्द्र व्यास द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, शुक्रवार, 12 दिसंबर 2025 को राजस्थान हाईकोर्ट में गैर-कार्य दिवस (अवकाश) घोषित किया गया है.

इसके साथ ही, Highcourt प्रशासन ने उस दिन के न्यायिक कार्य की पूर्ति हेतु शनिवार, 6 दिसंबर 2025 को कार्य दिवस घोषित किया गया है, जिस दिन सामान्य रूप से न्यायिक कार्य संपादित किए जाएंगे.

यह संशोधन Highcourt के पूर्व आदेश दिनांक 20 नवंबर 2024 में आंशिक परिवर्तन के रूप में किया गया है.

नए आदेश के अनुसार, 12 दिसंबर को अवकाश रहेगा जबकि 6 दिसंबर को अदालतें खुली रहेंगी और न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे.

गौरतलब हैं ​कि राजस्थान Highcourt के वन बार वन वोट के फैसले के अनुसार आगामी 12 दिसंबर को प्रदेशभर की बार एसोसिएशन के चुनाव होंगे.

सबसे अधिक लोकप्रिय