टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

शनिवार कार्यदिवस को लेकर मुख्य न्यायाधीश से बार पदाधिकारियों की मुलाकात आज, जोधपुर से अधिवक्ता पहुंचे जयपुर

Rajasthan High Court Senior Advocate Designation 2026: 192 Lawyers Apply After 4 Years

जयपुर/जोधपुर। प्रत्येक माह के दो शनिवार कार्यदिवस करने के विरोध में सोमवार को न्यायिक कार्य बहिष्कार के बाद आज हाईकोर्ट की तीनों बार एसोसिएशन के पदाधिकारी जयपुर में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से मुलाकात करेंगे।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा से आज शाम 4 बजे राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर के कॉन्फ्रेंस हॉल में यह मुलाकात होगी।

इस मुलाकात को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट जोधपुर मुख्यपीठ की दोनों बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, महासचिव सहित पदाधिकारी जयपुर पहुंच चुके हैं

राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट एसोसिएशन जोधपुर के महासचिव विजय चौधरी के अनुसार बार के पदाधिकारी जयपुर पहुंच चुके हैं और हम कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से मिलकर अधिवक्ताओं के हितों की बात रखेंगे।

गौरतलब है कि 12 दिसंबर को जैसलमेर में आयोजित हुई राजस्थान हाईकोर्ट की फुल कोर्ट की बैठक में प्रत्येक माह के दो शनिवार को कार्यदिवस घोषित करने का फैसला लिया गया था।

इस निर्णय को राजस्थान हाईकोर्ट प्रशासन द्वारा जारी किए गए वर्ष 2026 के कैलेंडर में लागू किया गया है।

राजस्थान हाईकोर्ट के बार एसोसिएशन ने हाईकोर्ट फुल कोर्ट की बैठक के बाद से ही इस निर्णय का विरोध करना शुरू कर दिया था।

जयपुर हाईकोर्ट बार पदाधिकारियों ने भी शीतकालीन अवकाश से पूर्व अंतिम कार्यदिवस पर कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश से मिलकर प्रतिवेदन दिया था।

इसके बाद भी निर्णय में कोई बदलाव नहीं होने पर वर्ष 2026 के प्रथम कार्यदिवस सोमवार 5 जनवरी को जोधपुर मुख्यपीठ के साथ ही जयपुर हाईकोर्ट में न्यायिक कार्य बहिष्कार किया गया।

सबसे अधिक लोकप्रिय