टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

एडवोकेट समित बिश्नोई बने राजस्थान हाईकोर्ट के उप सॉलिसिटर जनरल

Advocate Samit Bishnoi Appointed as Deputy Solicitor General for Rajasthan High Court, Jaipur Bench

जयपुर। केंद्र सरकार ने वरिष्ठ अधिवक्ता समित बिश्नोई को राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ के लिए उप सॉलिसिटर जनरल (Deputy Solicitor General of India) नियुक्त किया है।

भारत सरकार के कानून और न्याय मंत्रालय की ओर से इस संबंध में आधिकारिक नियुक्ति आदेश जारी किया गया है।

आदेश के अनुसार, एडवोकेट समित बिश्नोई की यह नियुक्ति आदेश की तिथि से तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

उनका कार्यकाल तीन वर्षों की अवधि अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा। नियुक्ति के साथ ही वे राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ में केंद्र सरकार की ओर से विभिन्न मामलों में कानूनी पैरवी करेंगे।

कानूनी जगत में एडवोकेट समित बिश्नोई को एक अनुभवी और सशक्त अधिवक्ता के रूप में जाना जाता है।

उन्होंने अब तक अनेक महत्वपूर्ण संवैधानिक, प्रशासनिक और सिविल मामलों में प्रभावी पैरवी करते हुए अपनी अलग पहचान बनाई है।

राजस्थान हाईकोर्ट बार के अधिवक्ताओं और विधि जगत से जुड़े लोगों ने एडवोकेट समित बिश्नोई की नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है।

सबसे अधिक लोकप्रिय