टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

AIBE-20 परीक्षा कल: देश के 52 शहरों में 150 से अधिक केंद्रों पर होगी परीक्षा, जानिए जरूरी गाइडलाइन, समय और रिपोर्टिंग का पूरा विवरण

AIBE XXI 2026: Application Form From Feb 11, Check Direct Link, Important Dates and Full Details

नई दिल्ली, 29 नवंबर 2025

Bar Council of India (BCI) की ओर से आयोजित होने वाली AIBE 20 परीक्षा कल यानी रविवार को देशभर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।

देश के 52 शहरों में आयोजित होने वाली इस AIBE-20 परीक्षा के लिए 150 से अधिक परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

राजस्थान में जयपुर और जोधपुर में इस परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

AIBE पास करने वाले अभ्यर्थियों को वकील बनने के लिए “Certificate of Practice (COP)” मिलता है, जो भारत में कोर्ट्स में प्रैक्टिस के लिए अनिवार्य है.

परीक्षा को लेकर BCI ने सभी स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण “एग्ज़ाम-डे गाइडलाइंस” जारी की हैं।

परीक्षा का शेड्यूल व रिपोर्टिंग समय

AIBE 20 परीक्षा एक सिंगल शिफ्ट में दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक आयोजित होगी।

परीक्षा के लिए स्टूडेंट्स को परीक्षा केंद्र पर सुबह 11:30 बजे तक रिपोर्ट करना अनिवार्य है। परीक्षा हॉल में दोपहर 1:15 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

जरूरी दस्तावेज़

परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को अपने साथ परीक्षा का एडमिट कार्ड (Hall Ticket) अनिवार्य रूप से रखना होगा, जिसके बिना प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

हॉल टिकट के साथ ही एक फोटो पहचान-पत्र जैसे Aadhaar, PAN, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस साथ रखना होगा।

नहीं ले जा सकते

BCI ने देश के सभी परीक्षा केंद्रों पर सख्त गाइडलाइन जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि—
परीक्षा केंद्र में मोबाइल फ़ोन, स्मार्टवॉच, टैबलेट, कैलकुलेटर, ब्लूटूथ डिवाइस या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट साथ नहीं ले जा सकेंगे।

बैग, हैंडबैग, नोटबुक, नोट्स, कमेंट्री, गाइडबुक या किसी भी तरह की अतिरिक्त किताबें ले जाना भी प्रतिबंधित है।

पेपर पैटर्न और OMR शीट

AIBE 20 परीक्षा में Constitution, IPC, CrPC, CPC, Evidence Act से जुड़े कुल 100 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न होंगे।

OMR शीट भरने के लिए सिर्फ नीले या काले बॉलप्वाइंट पेन का ही इस्तेमाल किया जा सकेगा।

परीक्षा केंद्र पर पेंसिल या अन्य लिखने वाले उपकरण ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

केवल आवश्यक Bare Acts (अगर अनुमति दी जाती है) ही ले जाने की छूट हो सकती है।

सबसे अधिक लोकप्रिय