टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

AIBE 2026: 7 जून 2026 को होगी परीक्षा-आवेदन कल से शुरू, जानिए परीक्षा को लेकर संंपूर्ण जानकारी

AIBE XXI 2026: Application Form From Feb 11, Check Direct Link, Important Dates and Full Details

नई दिल्ली। देशभर के लाखों लॉ स्टूडेंट और हाल ही में रजिस्टर्ड हुए एडवोकेट के लिए AIBE 2026 परीक्षा के लिए आवेदन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ट्रस्ट ने ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन-XXI (AIBE-XXI) की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है, जिसके तहत परीक्षा का आयोजन 7 जून 2026 को किया जाएगा।

इसके साथ ही परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होने जा रही है।

AIBE परीक्षा अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जाती है क्योंकि इसे पास करने के बाद ही अधिवक्ताओं को “Certificate of Practice” प्राप्त होता है, जो अदालतों में नियमित रूप से वकालत करने के लिए आवश्यक होता है।

आवेदन की महत्वपूर्ण तिथियां

बार काउंसिल द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार AIBE-XXI के लिए आवेदन से लेकर परीक्षा तक की पूरी समय-सारिणी निर्धारित कर दी गई है।

आवेदन प्रक्रिया 11 फरवरी 2026 से शुरू होगी और अंतिम तिथि 30 अप्रैल 2026 तय की गई है।

ऑनलाइन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 1 मई 2026 है, जबकि आवेदन पत्र में संशोधन करने की अंतिम तिथि 3 मई 2026 रखी गई है।

परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 22 मई 2026 से डाउनलोड किए जा सकेंगे और परीक्षा 7 जून 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

क्यों महत्वपूर्ण है AIBE परीक्षा

ऑल इंडिया बार एग्जामिनेशन केवल एक सामान्य प्रतियोगी परीक्षा नहीं है बल्कि यह अधिवक्ताओं की पेशेवर योग्यता को प्रमाणित करने वाली अनिवार्य परीक्षा है।

सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के अनुसार वर्ष 2010 के बाद बार काउंसिल में नामांकित प्रत्येक अधिवक्ता के लिए इस परीक्षा को पास करना आवश्यक है।

पासिंग मार्क्स और परीक्षा पैटर्न

AIBE-XXI परीक्षा में पास होने के लिए सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 45 प्रतिशत अंक अनिवार्य हैं, जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 40 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं।

परीक्षा Objective प्रकार की होती है और इसमें विभिन्न कानूनी विषयों से प्रश्न पूछे जाते हैं, जिनमें संवैधानिक कानून, भारतीय दंड संहिता, सिविल प्रक्रिया संहिता, साक्ष्य अधिनियम, कंपनी कानून, श्रम कानून, कर कानून तथा अन्य महत्वपूर्ण विषय शामिल होते हैं।

आवेदन प्रक्रिया: उम्मीदवारों को किन बातों का रखना होगा ध्यान

बार काउंसिल ने उम्मीदवारों को सलाह दी है कि वे आवेदन करते समय सभी आवश्यक दस्तावेज सही तरीके से अपलोड करें और आवेदन पत्र में दी गई जानकारी का सावधानीपूर्वक मिलान करें।

गलत जानकारी या अधूरे दस्तावेजों के कारण आवेदन निरस्त भी किया जा सकता है।

उम्मीदवारों को पंजीकरण के समय अपना नाम, जन्मतिथि, बार काउंसिल नामांकन विवरण और अन्य शैक्षणिक जानकारी सही-सही भरनी होगी।

आवेदन सफलतापूर्वक जमा करने के बाद उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रखना भी आवश्यक है, क्योंकि भविष्य में प्रवेश पत्र डाउनलोड करने और अन्य प्रक्रियाओं में इसकी आवश्यकता पड़ सकती है।

पारदर्शिता और ऑनलाइन व्यवस्था पर जोर

बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने परीक्षा प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी और सरल बनाने के लिए अधिकांश प्रक्रियाओं को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया है।

पंजीकरण, शुल्क भुगतान, प्रवेश पत्र डाउनलोड और परिणाम घोषणा जैसी सभी प्रक्रियाएं डिजिटल माध्यम से ही पूरी की जाएंगी।

इससे न केवल उम्मीदवारों को सुविधा मिलेगी बल्कि परीक्षा प्रक्रिया की पारदर्शिता भी बढ़ेगी।

र काउंसिल का कहना है कि भविष्य में भी परीक्षा प्रणाली को और अधिक आधुनिक और तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

सबसे अधिक लोकप्रिय