टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जोधपुर में डी.जे. कोर्ट को उड़ाने की धमकी, खाली कराया गया परिसर, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मौजूद, कोर्ट परिसर की सघन तलाशी

Bomb Threat to DJ Court in Jodhpur Sparks Panic, Police and Security Agencies Launch Massive Search Operation

जोधपुर। राजस्थान के जोधपुर में एक बार फिर अदालत परिसर को उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। इस बार धमकी जोधपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय (डी.जे. कोर्ट) को ई-मेल के माध्यम से दी गई है।

सूचना मिलते ही पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे न्यायालय परिसर को खाली कराया गया हैं.

जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर को ई-मेल के जरिए कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी दी गई।

धमकी भरे ई-मेल में कहा गया कि न्यायालय परिसर में मौजूद सभी जज और कर्मचारियों को सुबह 11 बजे तक बाहर निकल जाने को कहा गया है। इसके बाद संभावित खतरे को देखते हुए कोर्ट प्रशासन ने एहतियातन कदम उठाए।

इस संबंध में जिला एवं सत्र न्यायाधीश कार्यालय की ओर से राजस्थान हाईकोर्ट एडवोकेट्स एसोसिएशन, जोधपुर को भी पत्र भेजकर जानकारी दी गई।

पत्र में बताया गया कि धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद सुरक्षा कारणों से न्यायालय परिसर को दोपहर 2 बजे तक खाली रखने का अनुरोध किया गया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ते और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। इसके बाद पूरे कोर्ट परिसर में सघन तलाशी अभियान शुरू किया गया। पुलिस की टीमें कोर्ट परिसर, पार्किंग, भवन और आसपास के इलाकों की जांच कर रही हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले भी जोधपुर हाईकोर्ट को तीन बार और जयपुर हाईकोर्ट को 9 बार बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है, जिसके बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई थी।

लगातार मिल रही धमकियों के चलते पुलिस और खुफिया एजेंसियां मामले को गंभीरता से ले रही हैं लेकिन ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने नही हो पा रही हैं.

फिलहाल कोर्ट परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं और जांच पूरी होने तक पुलिस की निगरानी जारी रहेगी। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही धमकी देने वाले व्यक्ति का पता लगाया जाएगा

सबसे अधिक लोकप्रिय