जोधपुर। देश के मुख्य न्यायाधीश (CJI) जस्टिस सूर्यकांत के दो दिवसीय दौरे के दूसरे दिन आज सुबह जोधपुर में राजस्थान हाईकोर्ट के प्रस्तावित नए गेस्ट हाउस का विधिवत शिलान्यास किया।
जस्टिस सूर्यकांत रिक्तिया भैरूजी चौराहे के पास प्रस्तावित नए हाईकोर्ट भवन परिसर में बनने वाले हाईकोर्ट गेस्ट हाउस के स्थल पर पहुंचे।
यहां पहुंचने पर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीशों और न्यायिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनका स्वागत किया गया। पुलिस के जवानों ने CJI को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया।
पूजा-अर्चना के बाद रखी नींव
शिलान्यास कार्यक्रम की शुरुआत विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद CJI जस्टिस सूर्यकांत ने नींव का पत्थर रखकर नए हाईकोर्ट गेस्ट हाउस का विधिवत शिलान्यास किया।
शिलान्यास समारोह में सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संदीप मेहता और जस्टिस विजय बिश्नोई भी मौजूद रहे।
वहीं राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा सहित हाईकोर्ट के कई न्यायाधीश, न्यायिक अधिकारी और अन्य गणमान्य लोग कार्यक्रम में शामिल हुए।