टॉप स्टोरी

407.97 किलो गांजा बरामदगी के बावजूद दो आरोपियों को हाईकोर्ट से जमानत, कोर्ट ने कहा-NDPS Act में व्यावसायिक मात्रा होने मात्र से जमानत पर पूर्ण रोक नहीं, धारा 37 जमानत देने पर नहीं लगाती पूर्ण प्रतिबंध

चर्चित खबरें

Happy Diwali : राजस्थान हाईकोर्ट में दिवाली स्नेह मिलन समारोह, मुख्य न्यायाधीश संजय के. अग्रवाल सहित सिटिंग और रिटायर्ड जजों ने अधिवक्ताओं को दी शुभकामनाएं

Diwali Celebrations at Rajasthan High Court: Sitting and Retired Judges Join Festive Gathering with Hundreds of Advocates

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट में दीपावली के अवसर पर परंपरागत दिवाली स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया।

हाईकोर्ट के अंतिम कार्यदिवस पर आयोजित इस समारोह में न्यायपालिका और अधिवक्ता समुदाय के बीच आपसी सौहार्द, सम्मान और आत्मीयता की खूबसूरत तस्वीर देखने को मिली।

समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल सहित सिटिंग जज, सेवानिवृत्त न्यायाधीश, वरिष्ठ अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए।

समारोह के दौरान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजय के. अग्रवाल ने राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों और उपस्थित अधिवक्ताओं से मुलाकात कर उन्हें दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

वहीं, बार पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने भी मुख्य न्यायाधीश सहित सभी न्यायाधीशों को दीपावली की बधाई दी।

जजों की मौजूदगी

समारोह में जस्टिस इंद्रजीत सिंह, जस्टिस महेंद्र गोयल, जस्टिस सुदेश बंसल, जस्टिस अनुप कुमार ढांढ, जस्टिस अनिल उपमन, जस्टिस संदीप तनेजा और जस्टिस रवि तनेजा सहित अन्य न्यायाधीशों ने भी समारोह में शिरकत की।

राजस्थान हाईकोर्ट के सभी सिटिंग जज शामिल हुए। वहीं, सेवानिवृत्त न्यायाधीशों की मौजूदगी ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।

इस अवसर पर SAFEMA के चेयरमैन जस्टिस मनीष भंडारी, राजस्थान हाईकोर्ट एवं सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीशों के एसोसिएशन के अध्यक्ष जस्टिस जे.के. रांका और जस्टिस बी.एल. शर्मा भी मौजूद रहे।

समारोह में एएसजी भरत व्यास सहित कई अतिरिक्त महाधिवक्ता और सरकारी अधिवक्ता मौजूद रहे।

बार अध्यक्ष सहित सैकड़ों अधिवक्ता हुए शामिल

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा सहित बार के अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और सैकड़ों अधिवक्ता समारोह में शामिल हुए।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश और अन्य न्यायाधीशों ने अधिवक्ताओं से काफी देर तक मुलाकात की और उनसे आत्मीय बातचीत की।

समारोह में न्यायाधीशों और अधिवक्ताओं के बीच पारंपरिक सौहार्द और आपसी सम्मान का माहौल देखने को मिला।

दीवाली के अवसर पर आयोजित इस स्नेह मिलन समारोह ने राजस्थान हाईकोर्ट की वर्षों पुरानी परंपरा और न्यायपालिका एवं बार के बीच मजबूत संस्थागत संबंधों को और मजबूत किया है।

सबसे अधिक लोकप्रिय