टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

देश के पहले न्यायिक अधिकारी एसोसिएशन भवन का शिलान्यास, कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा ने रखी आधारशिला

Foundation Stone Laid for India’s First Judicial Officers’ Association Building in Jaipur

जयपुर। देश के पहले न्यायिक अधिकारी एसोसिएशन का भवन राजस्थान न्यायिक अधिकारी एसोसिएशन का बनने जा रहा है।

कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने बुधवार को जयपुर के विद्याश्रम औद्योगिक क्षेत्र योजना में आवंटित भूमि पर बनने वाले भवन का शिलान्यास किया।

इस भूमि पर राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारी संघ के लिए भवन और गेस्ट हाउस दोनों का निर्माण किया जाएगा।

यह भूमि राजधानी जयपुर के मध्य में और आसान पहुंच में, आरएएस क्लब के समीप, विद्याश्रम औद्योगिक क्षेत्र योजना में स्थित है।

शिलान्यास समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के जस्टिस महेंद्र कुमार गोयल विशेष रूप से उपस्थित रहे।

समारोह में राजस्थान हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा, रालसा के सदस्य सचिव डॉ. हरिओम शर्मा, जिला न्यायाधीश बृजेंद्र कुमार जैन, जिला न्यायाधीश रीटा तेजपाल, पीपीएस अजय सिंह सहित कई न्यायिक अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान न्यायिक सेवा अधिकारी संघ के अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग और महासचिव महेंद्र प्रताप बेनीवाल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।

संघ के अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग के अनुसार यह भवन देश का पहला न्यायिक अधिकारी एसोसिएशन भवन एवं गेस्ट हाउस होगा, जो पूरी तरह न्यायिक अधिकारियों के आर्थिक सहयोग से निर्मित किया जाएगा।

भवन निर्माण के लिए 1002 वर्ग मीटर भूमि आवंटित की गई है। निर्माण कार्य चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रथम चरण में एसोसिएशन का कार्यालय और गेस्ट हाउस निर्मित किया जाएगा, जबकि आगामी चरणों में कॉटेज सहित अन्य सुविधाओं का विकास किया जाएगा।

गेस्ट हाउस के निर्माण के बाद देश-प्रदेश से आने वाले न्यायिक अधिकारियों को जयपुर में ठहरने की सुविधा उपलब्ध हो सकेगी, जिससे न्यायिक कार्यों के दौरान आवागमन और प्रवास की समस्या का समाधान होगा।

शिलान्यास समारोह को न्यायिक सेवा से जुड़े अधिकारियों ने एक ऐतिहासिक पहल बताया और इसे न्यायिक अधिकारियों के कल्याण व संगठनात्मक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना।

सबसे अधिक लोकप्रिय