टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

नवनिर्वाचित हाईकोर्ट बार एसोसिएशन पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात, हाईकोर्ट में हुआ मिठाई का वितरण

Office bearers of the Rajasthan High Court Bar Association meeting Governor Haribhau Kishanrao Bagde at Raj Bhavan.

जयपुर, 15 दिसंबर

राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने आज राजभवन में राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागडे से शिष्टाचार मुलाकात की.

नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव सोगरवाल के नेतृत्व में महासचिव दीपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनुराग कला​वटिया सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहें.

इस अवसर पर बार एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को एसोसिएशन की गतिविधियों, अधिवक्ताओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों और न्यायिक व्यवस्था से संबंधित विषयों से अवगत कराया।

पदाधिकारियों ने अधिवक्ताओं के हितों, न्यायालय परिसरों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार तथा विधिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने से जुड़े सुझाव भी रखे। राज्यपाल ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुना और विधि व्यवस्था में अधिवक्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने आश्वस्त किया कि अधिवक्ताओं से संबंधित जनहित और संस्थागत विषयों पर आवश्यक स्तर पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

हाईकोर्ट में हुआ मिठाई का वितरण

इधर, राज्यपाल से मुलाकात के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की जीत की खुशी में राजस्थान हाईकोर्ट परिसर में मिठाई का वितरण किया गया।

अधिवक्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर नई कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं। इस दौरान हाईकोर्ट परिसर में उत्साह और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला।

सबसे अधिक लोकप्रिय