जयपुर। दी बार एसोसिएशन, जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमेश शर्मा एवं महासचिव उमेश चौधरी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से शिष्टाचार भेंट की।
प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का माल्यार्पण कर तथा उन्हें साफा पहनाकर सम्मान किया।
प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने दी बार एसोसिएशन, जयपुर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सोमेश शर्मा एवं महासचिव उमेश चौधरी को चुनाव में मिली सफलता पर बधाई दी तथा मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं दीं।
वार्ता के दौरान प्रदेशाध्यक्ष ने उपस्थित अधिवक्ताओं को विश्वास दिलाया कि वकील समुदाय के हितों की रक्षा एवं उनकी समस्याओं के समाधान के लिए कांग्रेस पार्टी और वे स्वयं सदैव तत्पर रहेंगे।
अंत में उन्होंने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को उज्ज्वल कार्यकाल और सफल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

प्रदीप कलवानिया ने की मुलाकात
राजस्थान हाईकोर्ट के अधिवक्ता प्रदीप कलवानिया ने शनिवार को कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से मुलाकात कर शुभकामनाए दी और आगामी रणनीति पर चर्चा की