टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

राजस्थान हाईकोर्ट बार में हुआ मिठाई वितरण, नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिवक्ताओं का मुंह मीठा कर दी बधाई

Sweet Distribution at Rajasthan High Court Bar as Newly Elected Executive Celebrates Victory

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर में सोमवार को उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला, जब नवनिर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों ने अधिवक्ताओं का मुंह मीठा कराकर अपनी जीत की खुशी साझा की.

हाईकोर्ट परिसर में अधिवक्ता एक-दूसरे को लड्डू खिलाते और बधाइयाँ देते नजर आए।

बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राजीव सोगरवाल सहित सभी पदाधिकारियों और कार्यकारिणी सदस्यों ने अपने सहयोगी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करने के उद्देश्य से इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया.

यह आयोजन दोपहर के भोजनावकाश के दौरान गांधी प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ, जहाँ बड़ी संख्या में अधिवक्ता एकत्रित हुए।

कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सुराणा, पी.सी. जैन सहित सैकड़ों अधिवक्ताओं ने उपस्थित होकर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ दीं.

इस अवसर पर अध्यक्ष राजीव सोगरवाल, महासचिव दीपेश शर्मा, उपाध्यक्ष अनुराग कलावटिया, सुनील शर्मा, प्रीति शर्मा, बॉबी दत्ता, हिमांशी मीणा, प्रज्ञा पांडे, उपासना आर्य तथा कार्यकारिणी सदस्य अनुश्री अग्रवाल, कुलदीप शर्मा, शुभम जैन सहित अन्य सदस्यों ने अधिवक्ताओं का स्वागत किया और मिठाई खिलाकर आभार जताया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि अधिवक्ताओं के विश्वास और समर्थन से ही यह सफलता मिली है.

उन्होंने आश्वासन दिया कि नई कार्यकारिणी अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा, बार की गरिमा को बनाए रखने और न्यायिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

सबसे अधिक लोकप्रिय