टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू को मातृशोक, न्यायिक जगत में शोक की लहर, कल होगा अंतिम संस्कार

ustice Baljinder Singh Sandhu Suffers Bereavement, Mother Passes Away

जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू को मातृशोक हुआ है। उनकी पूज्य माताजी श्रीमती सिमरजीत कौर, धर्मपत्नी स्वर्गीय सरदार हरदेव सिंह संधू (एडवोकेट, राजस्थान उच्च न्यायालय) का सोमवार को निधन हो गया।

उनके निधन से संधू परिवार के साथ-साथ प्रदेश के न्यायिक, अधिवक्ता एवं सामाजिक जगत में शोक व्याप्त है।

स्वर्गीय श्रीमती सिमरजीत कौर एक सादगीपूर्ण, संस्कारवान और स्नेहमयी व्यक्तित्व की धनी थीं। उनका संपूर्ण जीवन परिवार, सेवा और नैतिक मूल्यों को समर्पित रहा।

परिवार की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, दिवंगत माताजी सिमरजीत कौर की अंतिम यात्रा 16 दिसंबर 2025, मंगलवार को सुबह 8:30 बजे जोधपुर में उनके निवास स्थान 148, अजीत कॉलोनी सर्किट हाउस के सामने से सिवांची गेट स्थित स्वर्गाश्रम के लिए रवाना होगी, जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा.

अंतिम संस्कार में हाईकोर्ट जजों के साथ ही अधिवक्ता और विधि जगत से जुड़े लोग शामिल होंगे।

शोकाकुल परिवार में हाईकोर्ट जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू, पुत्रवधू पवन संधू, पौत्र करणवीर सिंह संधू एवं मानवजीत सिंह संधू सहित अन्य परिजन शामिल हैं।

दिवंगत श्रीमती सिमरजीत कौर के निधन पर राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीशों, वरिष्ठ अधिवक्ताओं, बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों एवं विधि क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

संपूर्ण विधि समुदाय ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं प्रकट की हैं।

सबसे अधिक लोकप्रिय