टॉप स्टोरी

चर्चित खबरें

पाली सेशन कोर्ट में डिस्पेंसरी, ई-सेवा केंद्र और डिजिटाइजेशन सेंटर का उद्घाटन, नई बार कार्यकारिणी ने ली शपथ

Rajasthan High Court Judges Inaugurate Key Citizen Facilities at Pali Court, Administer Oath to New Bar Association Executive

पाली 7 फरवरी। राजस्थान हाईकोर्ट के वरिष्ठ जज जस्टिस कुलदीप माथुर और जस्टिस मुकेश राजपुरोहित आज एक दिवसीय दौरे पर पाली जिला न्यायालय में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए.

पाली जिला न्यायालय परिसर में वकीलों और आम नागरिकों की सुविधाओं को मजबूत करते हुए शनिवार को पाली जिला एवं सेशन कोर्ट में कई महत्वपूर्ण सुविधाओं का शुभारंभ किया गया।

जस्टिस कुलदीप माथुर और जस्टिस मुकेश राजपुरोहित ने ई-सेवा केंद्र, शहरी आरोग्य मंदिर (डिस्पेंसरी), कचहरी डाकघर तथा स्कैनिंग-डिजिटाइजेशन सेंटर का उद्घाटन किया।

बार कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

समारोह में पाली बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई। राजस्थान हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस कुलदीप माथुर ने अध्यक्ष पी.एम. जोशी के साथ उपाध्यक्ष जबरसिंह हाथलाई, सचिव मुकुल सोनी, सहसचिव कुन्दन चौहान, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह भेसाणा सहित पूरी कार्यकारिणी को एक साथ पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के पश्चात जस्टिस माथुर ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बार और बेंच के बीच बेहतर समन्वय न्याय व्यवस्था को अधिक प्रभावी और मजबूत बनाता है। उन्होंने अधिवक्ताओं से न्यायिक कार्यों में सहयोग और पेशेवर नैतिक मूल्यों को बनाए रखने का आह्वान भी किया।

समारोह में जिला एवं सेशन जज राजेन्द्र कुमार सहित अनेक न्यायिक अधिकारी और अधिवक्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद न्यायाधीशों ने न्यायालय परिसर का निरीक्षण कर न्यायिक अधिकारियों से मुलाकात भी की।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पी.एम. जोशी ने बताया कि नई सुविधाओं से वकीलों और पक्षकारों को चिकित्सा सहायता, डाक सेवाओं, डिजिटल दस्तावेज स्कैनिंग तथा ई-सेवाओं की एक ही परिसर में उपलब्धता मिलेगी।

ई-सेवा केंद्र में व्हीलचेयर सुविधा और मार्गदर्शन के लिए स्वागत कक्ष भी बनाया गया है।

शपथ ग्रहण समारोह में अध्यक्ष पी.एम. जोशी के साथ उपाध्यक्ष जबरसिंह हाथलाई, सचिव मुकुल सोनी, सहसचिव कुन्दन चौहान, कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह भेसाणा सहित पूरी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई गई।

समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों ने भी वातावरण को उत्साहपूर्ण बना दिया।

मंच से उतरे जस्टिस राजपुरोहित

समारोह के दौरान बार एसोएिशन की ओर से कई अधिवक्ताओं को सम्मानित ​भी किया गया.

समारोह में एडवोकेट प्रियंका जोशी को भी सम्मानित किया गया. दुर्घटना के चलते अधिवक्ता प्रियंका जोशी को मंच पर चढ़ने में परेशानी को देखते हुए जस्टिस मुकेश राजपुरोहित मंच से नीचे उतर आए.

उन्होने प्रियंका जोशी के पास पहुंचकर प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया. जस्टिस राजपुरोहित के इस पहल को लेकर समारोह में मौजूद सभी ने करतल ध्वनि से स्वागत किया.

सबसे अधिक लोकप्रिय