जयपुर। वर्ष 2018 में जयपुर के बहुचर्चित दुष्यंत शर्मा हत्याकांड में आजीवन कारावास की सजा काट रही प्रिया सेठ ने शादी के लिए पैरोल की मांग की हैं.
प्रिया सेठ की याचिका पर राजस्थान हाईकोर्ट की जयपुर पीठ ने राज्य सरकार और जेल प्रशासन को आदेश दिया हैं कि प्रिया सेठ की याचिका पर 7 दिन में स्पष्ट और कारणयुक्त आदेश पारित करे.
वर्तमान में प्रिया सेठ उर्फ नेहा सेठ ओपन एयर कैंप, सांगानेर (जयपुर) में निरुद्ध है और उसने अपने विवाह के चलते आपात पैरोल का लाभ दिए जाने की मांग की हैं.
पाली जिले की फालना निवासी प्रिया सेठ पर अमीर लड़कों को हनी ट्रेप में फंसाकर पैसे ऐठने का आरोप हैं.
2018 में इसी प्रकार हनी ट्रैप में फंसाकर जयपुर निवासी दुष्यंत की हत्या कर शव को ट्रॉली बैग में डालकर आमेर के जंगलों में फेंक दिया था.
इस मामले में जयपुर की जिला अदालत ने प्रिया सेठ के साथ ही उसके बॉयफ्रेंड दीक्षांत कामरा और लक्ष्य वालिया को उम्रकैद की सजा सुनाई थी.