जयपुर। नए साल के साथ राजस्थान हाईकोर्ट में भी नए रोस्टर के अनुसार जज मुकदमों की सुनवाई करेंगे.
राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा के आदेश पर हाईकोर्ट के रोस्टर में एक बार फिर बदलाव किया गया है।
शीतकालीन अवकाश के बाद 5 जनवरी 2025 से हाईकोर्ट में रेगुलर अदालतों में नए रोस्टर के अनुसार ही सुनवाई होगी.
नए रोस्टर के तहत अब हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ के अधिकांश जज जोधपुर में ही सुनवाई करेंगे, जबकि जयपुर पीठ के दो जज जोधपुर मुख्यपीठ में सुनवाई करेंगे.
नए वर्ष में जोधपुर मुख्यपीठ में कुल 17 जज और जयपुर पीठ में 22 जज मामलों की सुनवाई करेंगे।
नए वर्ष की शुरुआत में कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा स्वयं जयपुर पीठ में मुख्य खंडपीठ में मामलों की सुनवाई करेंगे।
जोधपुर मुख्यपीठ में 3 खंडपीठ और 11 एकलपीठ
नए रोस्टर के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट की जोधपुर मुख्यपीठ में 3 खंडपीठ और 11 एकलपीठ का गठन किया गया है।
वरिष्ठ जज जस्टिस पी.एस. भाटी एवं जस्टिस संदीप शाह की खंडपीठ प्रथम खंडपीठ के रूप में कार्य करेगी।
इसके अलावा जस्टिस विनीत कुमार माथुर एवं जस्टिस चन्द्रशेखर शर्मा की खंडपीठ तथा जस्टिस अरुण मोंगा एवं जस्टिस योगेन्द्र पुरोहित की खंडपीठ भी मामलों की सुनवाई करेंगी।
6 सिविल, 5 क्रिमिनल
एकलपीठों में सिविल मामलों की सुनवाई के लिए जस्टिस मुनुरी लक्ष्मण, जस्टिस रेखा बोराणा, जस्टिस डॉ. नुपूर भाटी, जस्टिस सुनील बेनीवाल, जस्टिस मुकेश राजपुरोहित और जस्टिस संजीत पुरोहित की कुल 6 एकलपीठ गठित की गई हैं।
वहीं आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए जस्टिस फरजंद अली, जस्टिस विनोद कुमार भारवानी, जस्टिस उमाशंकर व्यास, जस्टिस कुलदीप माथुर और जस्टिस बलजिंदर सिंह संधू की कुल 5 एकलपीठ कार्य करेंगी।
जयपुर के 2 जज जोधपुर में
अब तक जयपुर पीठ में सुनवाई कर रहे जस्टिस विनोद कुमार भारवानी और जस्टिस उमाशंकर व्यास नए रोस्टर के तहत जोधपुर मुख्यपीठ में मामलो की सुनवाई करेंगे.
जयपुर पीठ में 4 खंडपीठ और 14 एकलपीठ
कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के आदेश से जारी नए रोस्टर के अनुसार राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ में 4 खंडपीठ और 14 एकलपीठ का गठन किया गया है।
जयपुर पीठ में गठित चार खंडपीठ में
प्रथम मुख्य खंडपीठ: कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा एवं जस्टिस संगीता शर्मा
दूसरी खंडपीठ: जस्टिस इन्द्रजीत सिंह एवं जस्टिस रवि चिरानिया
तीसरी खंडपीठ: जस्टिस महेन्द्र कुमार गोयल एवं जस्टिस सी.पी. श्रीमाली
चौथी खंडपीठ: जस्टिस सुदेश बंसल एवं जस्टिस संदीप तनेजा
9 सिविल, 5 क्रिमिनल
जयपुर पीठ में सिविल मामलों की सुनवाई के लिए 9 एकलपीठ गठित की गई हैं, जिनमें जस्टिस अनुप कुमार ढंड, जस्टिस समीर जैन, जस्टिस शुभा मेहता, जस्टिस अशोक कुमार जैन, जस्टिस आशुतोष कुमार, जस्टिस मनीष शर्मा, जस्टिस आनंद शर्मा, जस्टिस बिपिन गुप्ता और जस्टिस अनुरूप सिंघी शामिल हैं।
वहीं आपराधिक मामलों की सुनवाई के लिए 5 एकलपीठ गठित की गई हैं, जिनमें जस्टिस गणेशराम मीणा, जस्टिस अनिल उपमन, जस्टिस भुवन गोयल, जस्टिस प्रवीर भटनागर और जस्टिस प्रमिल कुमार माथुर की एकलपीठ शामिल है।